दीपक चोटीवाला के समर्थन में दादरी पहुंची प्रियंका गांधी, रोड शो कर जनता से वोट करने की अपील
दीपक चोटीवाला के समर्थन में दादरी पहुंची प्रियंका गांधी, रोड शो कर जनता से वोट करने की अपील
नोएडा, 03 फरवरी: कांग्रेस की महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को दादरी पहुंचीं। यहां पार्टी प्रत्याशी दीपक चोटीवाला के समर्थन में रोड शो कर जनता से वोट करने की अपील की। सड़क के दोनों खड़े लोगों ने प्रियंका गांधी और दीपक पर फूल बरसाकर स्वागत किया। प्रियंका ने दादरी तहसील के नजदीक से दादरी तिराहे तक बिना अनुमति के रोड शो किया। जिसके बाद वह बुलंदशहर के लिए रवाना हो गईं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में फ्लैट खरीदने वालों के साथ खुलेआम अन्याय हो रहा है। कई सालों से उन्हें बिना रजिस्ट्री के अपने ही मकानों में किरायेदारों की तरह रहना पड़ रहा है। गलती बिल्डर्स की, मिलीभगत प्रशासन और बिल्डर्स की लेकिन भुगतना लोगों को पड़ता है। जनसंवाद के दौरान प्रियंका ने लोगों से कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। उनकी लड़ाई में हरसंभव मदद करेगी।
कांग्रेस ने अधिकाधिक महिला मतदाताओं तक पहुंच बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। प्रियंका की ओर से कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं वाला पत्रक भी बांटा जा रहा है। प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र और शक्ति विधान में किए गए वादों का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश की महिलाओं को पत्र भेज रही हैं। पोस्टकार्ड की आकार वाले गुलाबी रंग के इस पत्रक को शक्ति संवाद का नाम दिया गया है।
12 बजे जहांगीराबाद में जनसंपर्क करेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे जहांगीराबाद में जनसपंर्क करेंगी। इस बाबत पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह ने बताया कि मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने और जनता की मांग पर प्रियंका गांधी ने कार्यक्रम आयोजित कराया है।












Click it and Unblock the Notifications