आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, कहा 'यही है UP में कानून..'

आजमगढ़ में जहरीली शराब से मौत पर प्रियंका ने योगी सरकार को घेरा, कहा 'यही है UP में कानून..'

लखनऊ, 22 फरवरी: आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल गांव में जहरीली शराब कांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में कुल 41 लोग भर्ती हैं, 6 आईसीयू में भर्ती थे, जिसमें से 5 लोगों की हालत बेहतर हो गई जबकि एक शख्स अब भी आईसीयू में एडमिट है। वहीं, मामले के सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी को घेरते हुए आरोप लगाया है कि, "सरकार के सरंक्षण जहरीली शराब का कारोबार फल-फूल रहा है।"

UP Election 2022 Priyanka Gandhi Yogi Sarkar Azamgarh Liquor

दरअसल, मामले पर आक्रोश जताते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, "उप्र में जहरीली शराब का कारोबार सरकार के सरंक्षण में फल-फूल रहा है। आजमगढ़ की घटना समेत एक साल में 200 से अधिक मौतें, कईयों के घर उजड़ गए लेकिन शराब माफियाओं पर कोई कड़ा एक्शन नहीं हुआ। यही है यूपी में कानून व्यवस्था की कहानी।"

उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि, "बीजेपी राज में चुनाव तक बस "अच्छे दिनों" का झांसा है। चुनाव खत्म होते ही महंगे दिन जनता के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। अप्रैल से रसोई गैस की कीमत दोगुनी हो सकती है, बढ़ेगे पेट्रोल-डीजल के दाम। सरकार के पास महंगाई रोकने का कुछ भी नहीं है इंतजाम।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+