राहुल गांधी ने काशी में बोला पीएम मोदी पर हमला, कहा- मगरमच्छ पकड़ने वाले गंगा में तैर भी नहीं पाते
वाराणसी, 05 मार्च: पिंडरा विधानसभा के फूलपुर स्थित मिडिल स्कूल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में भाजपा के हर भाषण में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय दोगुनी करने और काले धन को वापस लाकर हर भारतीय के खाते में 15 लाख देने की बात होती थी, लेकिन अब वह न तो महंगाई की बात करते हैं, न रोजगार की। किसानों का हश्र तो देश ने दिल्ली में देखा ही है।

राहुल ने सवाल किया कि कितनों के खाते में 15 लाख रुपये पहुंचे। भाजपा अब केवल धर्म की बात करती है। उनको मालूम ही नहीं है कि हिंदू धर्म का मतलब क्या है? हिंदू धर्म का मतलब सत्य है, जबकि यह हिंदू धर्म के नाम पर झूठ बोलकर वोट मांगते हैं। मैंने रामायण पढ़ी है, महाभारत पढ़ी है, लेकिन कहीं नहीं लिखा है कि काशी में आकर भगवान शिव की जमीन पर झूठ बोलो। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़, राजस्थान में जनता से किया हर वादा निभाया है, चाहे वह पेंशन का हो, किसानों की आय बढ़ाने का हो या रोजगार का हो।
Recommended Video
राहुल गांधी ने कहा कि यूक्रेन में देश के हजारों युवा फंसे हैं और वहां हमला हो रहा है। छात्र वीडियो बना कर कहते हैं कि हमें बचाइए। यहां भाजपा के लोग कहते हैं कि इन लोगों को यहां पर दाखिला नहीं मिला तो इसलिए वहां डाक्टरी करने गए। पूछता हूं कि क्या वे भारत के नागरिक नहीं हैं? क्या उन सभी की रक्षा का दायित्व आपका नहीं है।
राहुल ने कहा कि बचपन में मगरमच्छ पकड़ने की बात करने वाले काशी की गंगा में ढंग से तैर भी नहीं पाते हैं। सपा और बसपा पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि सपा के बारे में तो मुझसे बेहतर आप जानते हैं। बसपा तो भाजपा की बी टीम है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व विधायक अजय राय, प्रमोद कृष्णन, राघवेंद्र चौबे, शैलेंद्र सिंह, नृपेंद्र नारायण सिंह, पूनम कुंडू, इमरान खान, विश्वविजय सिंह, प्रजानाथ शर्मा, राजीव कुमार, श्री प्रकाश सिंह, मुन्ना राजभर, राम स्नेही पांडेय, सुरेंद्र सिंह समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications