बिजनौर को सीएम योगी ने दी 435 करोड़ की सौगात, कहा- विदुर कुटी से ही गुजरेगी गंगा की धारा
UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 22 जुलाई को बिजनौर दौरे पर पहुंचे। यहां सीएम योगी नदी किनारे कल्प वृक्ष पौधा लगाया। इसके बाद सीएम ने एक सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने राजनीति व सरकार की उपलब्धियों पर कोई बात नहीं की।
उन्होंने केवल संबोधित करते हुए केवल विकास पर ही फोकस रखा। इसके बाद सीएम योगी ने विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज की भूमि का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा बिजनौर में विदुर कुटी से ही गंगा की धारा होकर गुजरेगी। सीएम योगी ने कहा कि बिजनौर से ही संस्कृत और संस्कृति की धारा फूटेगी।

सीएम योगी ने कहा कि यहां का इतिहास पांच हजार साल पुराना है। कहा कि भगवान कृष्ण भी यहां आए थे और उन्होंने यहां पर सरसों का साग खाया था। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले में 435 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर विदुर कुटी मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र को केसरिया रंग से सजाया गया है। सड़क के दोनों और पेड़ में फुलवारी लगाई गई है। वहीं, जनसभा के पंडाल में 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
पुलिस फोर्स को दिए दिशा निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहने वाली पुलिस फोर्स को एसपी नीरज कुमार जादौन ने जनसभा स्थल पर ही शुक्रवार की शाम ब्रीफ किया था। जिन्हें ड्यूटी के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। बताया गया कि बाहरी जिलों से भी ड्यूटी के लिए पुलिस फोर्स पहुंची है। इसके साथ ही यातायात को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications