MP NEWS: प्रियंका गांधी के दौरे से पहले लगाए गए थे अनोखे पोस्टर, मुस्कुराइए आप मध्य प्रदेश में है !

MP NEWS GWALIOR: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे से पहले प्रियंका गांधी के अनोखे पोस्टर लगाए गए थे। जिस पर लिखा था कि प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए, आप मध्यप्रदेश में हैं। जहां 45 लाख लाडली लक्ष्मी है। यहां बेरोजगारी भत्ते का झांसा नहीं है।

क्या है पोस्टर्स में खास

ऐसे एक नहीं अनेकों पोस्टर ग्वालियर के चौराहों पर बने होर्डिंग्स में लगाये गए हैं, जिनमें शिवराज सरकार के कामों को, उपलब्धियों को विशेष रूप से दिखाया गया है। अन्य पोस्टर्स की बात करें तो सभी पोस्टर्स में हुक लाइन एक सी है- प्रियंका गांधी जी मुस्कुराइए , आप मध्यप्रदेश में हैं; लेकिन उसके बाद की बात अलग है।

Unique posters put up before Priyanka Gandhis visit, smile you are in Madhya Pradesh GWALIOR

एक जगह लिखा लाड़ली बहना को 1000 रुपए हर महीने मिल रहे हैं, किसानों को कर्जमाफी का झांसा नहीं, ऋण ब्याज माफी का पैसा सरकार दे रही है, प्रदेश में सबसे ज्यादा गरीबी घटी है, विकास दर 19.76% है, बेरोजगारी भत्ता का झांसा नहीं बल्कि सीखो कमाओ योजना है, बिटिया बोझ नहीं देवियां है, लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियां लखपति पैदा हो रही हैं, बुजुर्ग अब हवाई यात्रा से तीर्थदर्शन कर रहे है और योजनाएं बंद नहीं बल्कि बेहतर हो रही हैं।

कांग्रेस ने सिंधिया पर बोला हमला

ऐसे कई पोस्टर्स ग्वालियर की विभिन्न जगहों पर दिखाई दे रहे हैं जिसे प्रियंका गांधी का अनोखा स्वागत माना जा रहा है। यहां एक बात ये भी है कि प्रियंका गांधी के ग्वालियर आगमन से पहले कांग्रेस ने भी पोस्टर लगाए थे जिससे प्रदेश की सियासत गरमा गई थी। पोस्टर के जरिए सिंधिया पर कांग्रेस ने हमला बोला है। रानी लक्ष्मीबाई और प्रियंका गांधी के फ़ोटो लगे पोस्टर में लिखा गया "वीरांगना लक्ष्मीबाई लड़ी थी गौरो से, प्रियंका दीदी अब लड़ना है चोरों से"।

:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+