ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह, इस मुद्दे पर हुई चर्चा
भुवनेश्वर, फरवरी 25। केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। यह मुलाकात भुवनेश्वर में नवीन पटनायक के आवास पर हुआ। इस मुलाकात को लेकर नवीन पटनायक और रामचंद्र प्रसाद सिंह दोनों ने ही बताया कि राज्य में इस्पात क्षेत्र में कैसे विकास किया जाए, इसी को लेकर मुलाकात में चर्चा हुई।

रामचंद्र सिंह ने ट्विटर पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए लिखा, "राउरकेला स्टील प्लांट का विस्तार किया जाएगा जिससे राज्य में आर्थिक और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।" नवीन पटनायक से मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उनके पिता बीजू पटनायक के साथ जुड़ाव की तस्वीरें भेंट कीं। पटनायक ने सिंह को हॉकी इंडिया की जर्सी भी भेंट की।
केंद्रीय इस्पात मंत्री 25 और 26 फरवरी 2022 को कोणार्क, ओडिशा में देश के खनिज समृद्ध राज्यों के 'खान और उद्योग मंत्रियों के साथ सम्मेलन' की अध्यक्षता करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर आज ओडिशा पहुंचे। इस सम्मेलन का उद्देश्य इस्पात क्षेत्र में भारत की विकास गाथा को बढ़ावा देना है।












Click it and Unblock the Notifications