केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी का दावा, अल्पसंख्यक समाज के लोगों की सच्ची हितैषी है नीतीश सरकार

दरभंगा। बिहार में अल्पसंख्यकों के सच्ची हितैषी है नीतीश सरकार। इस सरकार ने अकलियत समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए ऐतिहासिक पहल किया है। 2005 से अभी तक अल्पसंख्यक वर्ग के आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से जितना उत्थान हुआ है उसके लिए बिहार के सीएम साधुवाद के पात्र हैं। कुशेश्वरस्थान प्रखंड के भलुका गांव में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने लोगों से ये बातें कही। केन्द्रीय मंत्री ने बिहार में चल रहीं अल्पसंख्यक हितैषी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि विभिन्न योजनाओं पर हुए कार्यों की बदौलत आज इस समाज का स्तर किसी भी वर्ग से पीछे नहीं है।

union minister rcp singh said nitish government is true beneficiary of minority

कहा महागठबंधन में शामिल विभिन्न दलों ने इस समाज का केवल वोट बैंक के रूप मे उपयोग किया जबकि नीतीश कुमार ने इस समाज का बेहतर विकास किया है। केंद्रीय मंत्री ने अल्पसंख्यक समाज की राजनीतिक भागीदारी की चर्चा करते हुए कहा कि गत विधानसभा चुनाव में भी जदयू ने 11 अल्पसंख्यको को टिकट दिया जो इस बात का गवाह है कि नीतीश कुमार अल्पसंख्यक समाज के सच्चे हितैषी है।

जन संपर्क अभियान में मंत्री के साथ बेनीपुर के विधायक सह दरभंगा के जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार चौधरी, जिला उपाध्यक्ष एजाज अख्तर खां 'रुमी', डा. अशरफ हुसैन छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. शादाब आलम, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार, मदन प्रसाद राय, शमशाद अली कमर, प्रदीप महतो राम शंकर सिंह, गौरव कुमार राय, आसिफ कमाल, शशि चंद्र पटेल, मुजम्मिल रजा, सद्दाक हुसैन, फूल बाबू यादव आदि शामिल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+