पंजाब के साहनेवाल एयरपोर्ट से शुरू होंगी फ्लाइट, उड्डयन मंत्री सिंधिया ने दिया आश्वासन
लुधियाना। यहां के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की और अनुरोध किया कि हलवारा हवाईअड्डा शुरू होने तक लुधियाना और दिल्ली के बीच साहनेवाल हवाई अड्डे से तत्काल प्रभाव से उड़ानें शुरू की जाएं। एक बयान में राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया है कि साहनेवाल हवाई अड्डे से लुधियाना और दिल्ली के बीच उड़ानें महामारी से पहले चल रही थीं।

राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने कहा कि, मैं जानता हूं कि हमारे यहां शहर के लिए कोई फ्लाइट नहीं होने से स्थानीय कारोबारी समुदाय और जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह अनुरोध पर गौर करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कनेक्टिविटी हो जाए, जिससे उड़ानें चालू हो सकें। अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के साथ हलवारा हवाई अड्डे के बारे में चर्चा की।













Click it and Unblock the Notifications