बीआरएस सरकार में तेलंगाना के हर क्षेत्र में हो रहा जबरदस्त विकास: केटीआर
केटी रामाराव ने कहा 'दयाकर राव देश के सर्वश्रेष्ठ पंचायत राज मंत्री हैं। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मैं यहां पालकुर्थी निर्वाचन क्षेत्र में हूं, बल्कि उनके नेतृत्व में गांवों के शानदार विकास के लिए कह रहा हूं।

तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि तेलंगाना ने बीआरएस शासन के तहत एक अलग राज्य के गठन के बाद से सभी क्षेत्रों में जबरदस्त विकास देखा है। साथ ही केटी रामाराव ने तेलंगाना को लेकर भाजपा शासित केंद्र सरकार की तरफ से राज्य के विकास के लिए कोई पहल ना करने को लेकर पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला।
केटी रामाराव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल अपने दोस्त अडानी को आगे बढ़ने में मदद की है। बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के एक हिस्से के रूप में थोरूर शहर में आयोजित एक विशाल बैठक को संबोधित करते हुए, रामाराव ने एक मंत्री के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए पंचायत राज मंत्री एर्राबेल्ली दयाकर राव की भी प्रशंसा की।
केटी रामाराव ने कहा, 'दयाकर राव देश के सर्वश्रेष्ठ पंचायत राज मंत्री हैं। मैं यह इसलिए नहीं कह रहा हूं कि मैं यहां पालकुर्थी निर्वाचन क्षेत्र में हूं, बल्कि उनके नेतृत्व में गांवों के शानदार विकास के लिए कह रहा हूं। केंद्र सरकार की योजना सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY) के तहत देश भर की शीर्ष 20 पंचायतों में से 19 तेलंगाना से हैं। हमारे गांव स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण रैंकिंग में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।'
दयाकर राव के अनुरोध के बाद, रामा राव ने थोरूर शहर के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये की धनराशि की घोषणा की, साथ ही थोरूर शहर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल और पलकुर्ती शहर में 50 बिस्तरों वाला अस्पताल बनाने के प्रयास करने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को ब्याज मुक्त ऋण, अबाया हस्तम, श्रीनिधि निधि और बैंक लिंकेज सहित चेक सौंपे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में एसएचजी सदस्यों को 1550 करोड़ रुपये वितरित करेगी। इससे पहले, केटी रामाराव ने थोरूर में 14.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में भाग लिया।












Click it and Unblock the Notifications