ट्रांसपोर्ट मंत्री भुल्लर ने RTA और PRTC ऑफिस में की औचक चेकिंग, बोले- कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

मंत्री भुल्लर ने आर.टी.ए. दफ्तर में अपने कामकाज के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत की और दफ्तर में किसी किस्म की शिकायत आदि के बारे में लोगों से फीडबैक हासिल की।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बाद दोपहर पटियाला के रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी दफ्तर की अचानक चैकिंग की। परिवहन मंत्री ने नाभा रोड स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक और पी.आर.टी.सी. मुख्यालय का भी जायजा लिया। मंत्री भुल्लर ने आर.टी.ए. दफ्तर में अपने कामकाज के लिए पहुंचे लोगों से बातचीत की और दफ्तर में किसी किस्म की शिकायत आदि के बारे में लोगों से फीडबैक हासिल की।

मंत्री ने दफ्तरी अमले से उनके कामकाज के बारे में बारीकी से पूछताछ की और हिदायत की कि लोगों के काम पहल के आधार पर किए जाएं ताकि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। मंत्री ने ड्राइविंग ट्रैक और आर.टी.ए. दफ्तर में मुलाजिमों को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासनिक सेवाएं देने के सख्त संदेश से अवगत करवाते हुए आदेश दिए कि कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी और लोगों को परेशान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिलेगी परिवहन की सुविधा, CM मान की सख्ती पर विभाग की कार्रवाई तेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+