सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मिलेगी परिवहन की सुविधा, CM मान की सख्ती पर विभाग की कार्रवाई तेज
जिला लुधियाना में ऐसे विद्यार्थियों की सूचना जुटाने के लिएऔर इस सम्बन्ध में अन्य कार्रवाई पूरी करने के लिए विश्वकीरत काहलों प्रिंसीपल सरकारी स्कूल मॉडल टाऊन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे वह विद्यार्थी जिनका घर स्कूल से दूर है और वह विभिन्न साधनों के द्वारा अपने खर्च पर स्कूल पहुंचते हैं को सकूल पहुंचाने और वापस घर छोड़ने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही ट्रांसपोर्ट सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पहले ही एक पत्र जारी करते हुए ऐसे विद्यार्थियों के सम्बन्ध में सूचना मांगी का चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारी (स) हरजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पिछले दिनों किए गए ऐलान के बाद स्कूल से दूर रहने वाले विद्यार्थियों को स्कूल लाने और वापस घर छोड़ने के लिए ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
जिला लुधियाना में ऐसे विद्यार्थियों की सूचना जुटाने के लिएऔर इस सम्बन्ध में अन्य कार्रवाई पूरी करने के लिए विश्वकीरत काहलों प्रिंसीपल सरकारी स्कूल मॉडल टाऊन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डी.ई.ओ. ने बताया कि विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार वह विद्यार्थी जिनके घर के 1 किलोमीटर के दायरे में प्राइमरी स्कूल और 3 किलोमीटर के दायरे में मिडल स्कूल मौजूद नहीं है अथवा 5 किलोमीटर के दायरे में सैकेंडरी स्कूल मौजूद नहीं है और वे ट्रांसपोर्ट के विभिन्न साधनों के द्वारा स्कूल पढ़ने के लिए जाते हैं, को ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु विभाग द्वारा मसौदा तैयार किया जा रहा है। ऐसे विद्यार्थियों की पहचान करने के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं जल्द ही सभी स्कूलों के ऐसे विद्यार्थियों की सूचना विभाग को भेज दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: बरनाला पहुंचे भगवंत मान, बोले- बहुत जल्द बनेगा नर्सिंग कॉलेज












Click it and Unblock the Notifications