पंजाब विधानसभा में विधायकों की ट्रेनिंग शुरू, CM भगवंत मान ने दी नसीहत
सीएम भगवंत मान ने अपोजीशन लीडर बाजवा को पूरी तरह से इस दो दिवसीय सेशन में उपस्थित रहने के लिए कहा। उनका कहना था कि अगर अपोजीशन नहीं होगा तो सरकारें मन मर्जियों पर उतर आती हैं।

पंजाब विधानसभा में विधायकों की ट्रेनिंग मंगलवार को शुरू हो गई। इसमें जहां CM भगवंत मान पहुंचे, वहीं नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने भी शिरकत की। सीएम मान ने इस दौरान सभी विधायकों को नसीहत दी कि विरोधी हमारे सीनियर है। अगर कुछ समझ न आए तो सीनियर से जरूर पूछ लें।
शुरुआत में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने स्पीच देकर विधायकों को 2 दिवसीय सेशन में पूरी तरह से शामिल होने के लिए कहा। इसके बाद अपोजीशन लीडर प्रताप सिंह बाजवा ने इस दौरान मुख्यमंत्री के लोकसभा में उनके साथ बिताए समय की प्रशंसा की और उन्हें अपोजीशन में रहते हुए पूरी छूट देने का धन्यवाद किया। इसके बाद भगवंत मान ने अपने लोकसभा व विधानसभा में अपने एक्सपीरियंस को भी सांझा किया।
अपोजीशन के बिना सरकारें करती हैं मनमर्जी
सीएम भगवंत मान ने अपोजीशन लीडर बाजवा को पूरी तरह से इस दो दिवसीय सेशन में उपस्थित रहने के लिए कहा। उनका कहना था कि अगर अपोजीशन नहीं होगा तो सरकारें मन मर्जियों पर उतर आती हैं।
पंजाब के मुद्दे पार्टी से ऊपर उठकर उठाएं
सीएम भगवंत मान ने इस दौरान पंजाब के मुद्दों पर पार्टी से ऊपर उठकर बात उठाने के लिए सभी को सलाह दी। उनका कहना था कि तमिलनाडु जैसे राज्य जब लोकसभा में कोई अपनी स्टेट का मुद्दा उठाते हैं तो सभी पार्टियां एक हो जाती हैं। यहीं उन्होंने भी बीते दिनों किया।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी को कोयला पंजाब भेजने वाले मुद्दे पर पूरी जानकारी दी। उन्होंने यह मुद्दा पार्टी से ऊपर उठकर उठाया और पंजाब की आवाज को लोकसभा में भी रखा।
पंजाब के लोग ग्लोबल तक पहुंचे
सीएम मान ने इस दौरान कहा कि पंजाब के लोग अब पूरे विश्व की सांसदों तक पहुंच चुके हैं। पंजाब अब ग्लोबल हो चुके हैं। इतना ही नहीं, जब से पंजाब विधानसभा सेशन को लाइव किया गया है, तब से विदेशों से उन्हें फोन आते हैं। उन्हें विदेश में बैठे NRIs ने बताया कि विदेश में अपनी गाड़ियां व ट्रक चलाते हुए वह रुक जाते हैं और पहले पंजाब का विधानसभा सत्र सुनते हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में भगवंत मान सरकार लाएगी निवेश क्रांति, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार












Click it and Unblock the Notifications