पंजाब में भगवंत मान सरकार लाएगी निवेश क्रांति, लाखों युवाओं को मिलेगा रोजगार

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर सीएम मान ने पाकिस्तान के साथ व्यापार पर सीधे मना किया है, उनका कहना है कि पाकिस्तान की हालत खराब है और वे रोज हमें जहर भेज रहा। उनके साथ व्यापार बिल्कुल भी नहीं।

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के नौजवानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रैंस के दौरान सीएम ने कहा कि पंजाब में मान सरकार निवेश क्रांत लाएगी। पुरानी सरकार के समय इंडस्ट्री पंजाब से चली गई थी या उनकी बेरुखी के कारण इंडस्ट्री यहां आई ही नहीं। हम इंडस्ट्री को वापिस पंजाब लेकर आएंगे। अब तक 10 महीनों में 38 हजार 175 करोड़ रुपए की इंडस्ट्री पंजाब में आई है, जिसके साथ 2 लाख, 43 हजार 248 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इस दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर सीएम मान ने पाकिस्तान के साथ व्यापार पर सीधे मना किया है, उनका कहना है कि पाकिस्तान की हालत खराब है और वे रोज हमें जहर भेज रहा। उनके साथ व्यापार बिल्कुल भी नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, जर्मनी के कारोबारियों के साथ मुलाकात हुई है। प्रमुख इंडस्ट्री टाटा स्टील लुधियाना में 2600 करोड़ रुपए का प्लांट लगा रही है, जो जमशेदपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा प्लांट होगा।

इसके अलावा नेस्ले, वर्धमान स्पेशल स्टील, बेवो टेक्नोलॉजी आदि भी पंजाब आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश के दौरान मैन्युफैक्चरिंग में 7000 करोड़ का निवेश होगा और 42 हजार रोजगार पैदा होंगे। इस तरह टेक्सटाइल क्षेत्र में 3500 करोड़ के निवेश से 14 हजार रोजगार, फूड प्रोसेसिंग में 3000 करोड़ से 16 हजार रोजगार, रियल एस्टेट में 12 हजार करोड़ से 1.25 लाख रोजगार, अलॉय स्टील सेक्टर में 4000 करोड़ से 10 हजार रोजगार के मौके पैदा होंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बाहर से आने वाली इंडस्ट्री का 2 परिवारों में एस.ओ. यू. साइन किया जाता था पर अब यहां आने वाली इंडस्ट्री का 3 करोड़ पंजाबियों के साथ एम.ओ.यू. साइन होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार ने उठाया प्री प्राइमरी छात्रों के लिए अहम कदम, लिया ये फैसला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+