TPCC अध्यक्ष रेवंत रेड्डी बोले, 'एराबेली ने चंद्रबाबू नायडू और टीडीपी को धोखा दिया'

रेवंत रेड्डी ने आगे कहा, 'कई लोग मेरे पास आ रहे हैं और मुझे बता रहे हैं कि वे टीडीपी के साथ थे, लेकिन अब साथ नहीं हैं। मैं उन सभी से बीआरएस और एराबेली को हराने और एक वास्तविक सबक सिखाने के लिए कहता हूं।

telangana

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को अपनी पूर्व पार्टी टीडीपी की तारीफ की और अपने समर्थकों से पार्टी (टीडीपी) को धोखा देने के लिए पालाकुर्ती में मंत्री एराबेली दयाकर राव को हराने की अपील की। रेवंत रेड्डी ने कहा कि टीडीपी ने ही एराबेली दयाकर राव के लिए राजनीति के दरवाजे खोले थे। रेवंत रेड्डी का ये नया बयान, उनके उस बयान के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने वादा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो प्रदेश के 100 विधानसभा क्षेत्रों में राम मंदिर बनाए जाएंगे।

बीआरएस सरकार में मंत्री एराबेली दयाकर राव के प्रतिनिधित्व वाले विधानसभा क्षेत्र पलकुर्ती में 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा, 'टीडीपी गरीब लोगों की पार्टी थी और चंद्रबाबू नायडू ने उन पर विश्वास किया लेकिन एराबेली ने चंद्रबाबू और टीडीपी को धोखा दिया और महबूबनगर में पार्टी के पतन के लिए वही जिम्मेदार हैं। मुख्यमंत्री केसीआर ऐसे व्यक्ति को मानते हैं, उन्हें एराबेली से सावधान रहना चाहिए।'

रेवंत रेड्डी ने आगे कहा, 'कई लोग मेरे पास आ रहे हैं और मुझे बता रहे हैं कि वे टीडीपी के साथ थे, लेकिन अब साथ नहीं हैं। मैं उन सभी से बीआरएस और एराबेली को हराने और एक वास्तविक सबक सिखाने के लिए कहता हूं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में भी अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया।'

अपने भाषण में रेवंत रेड्डी ने कहा, 'तेलंगाना के लिए सोनिया गांधी मां समान थीं। वे नहीं चाहती थीं कि तेलंगाना के युवा आत्महत्या करें, वो नहीं चाहती थीं कि राज्य को नुकसान हो और उन्होंने इसीलिए तेलंगाना बनाने का फैसला लिया, भले ही इसके बदले कांग्रेस की चुनाव में हार हो। अब पार्टी को तेलंगाना में एक से ज्यादा मौकों की जरूरत है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+