पंजाब के सभी टोल प्लाजा क्या जल्द ही बंद हो जाएंगे?, मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा ऐलान
लुधियाना। पंजाब के सभी टोल प्लाजा जल्द ही बंद हो जाएंगे। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए किया। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर लुधियाना पहुंचे हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, पंजाब से 2 टोल प्लाजा पूरी तरह खत्म कर दिए गए हैं क्योंकि उनकी मियाद पूरी हो चुकी है।

टोल प्लाजा वाले नियम कनाडा अमरीका में नहीं चलते यानि कि वहां टोल प्लाजा जरूरी नहीं है, उसके लिए लोग दूसरी रोड का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन हमारे यहां ऐसे हाल है कि पाबंदी लगा दी जाती है कि यही से गुजरना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस बीच साहनेवाल टोल प्लाजा का भी जिक्र करते हुए कहा कि इसे उठाकर लाडोवाल लगा दिया गया। आखिर में सी.एम. मान ने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब की जनता को और भी खुशखबरी मिलेंगी।

इधर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
चोरी के मोटरसाइकिल बेचने का धंधा करने वाले युवक को अमृतसर देहाती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 5 मोटरसाइकिल, 2 एक्टिवा और 6 मोबाइल फोन बरामद किए है और थाना चाटविंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
तेजबीर सिंह हुंदल एस.पी. देहाती ने प्रैस कांफ्रैंस करते हुए बताया कि लवप्रीत सिंह खिलाफ पहले भी बाइक चोरी का एक मामला दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर था। इस केस की अगली सुनवाई दौरान अन्य आरोपी लालजीत सिंह जोकि लवप्रीत सिंह का साथी है,को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे में से 2 मोटरसाइकिल बरामद किए। वहीं लालजीत सिंह के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में केस दर्ज है। अब तक पुलिस ने कुल 7 मोटरसाइकिल , 2 एक्टिवा और 6 मोबाइल फोन गिरफ्तार दोषियों से बारमद किए है।












Click it and Unblock the Notifications