बच्चों के साथ मिलकर पूरी दिल्ली डेंगू को हराएगी, अरविंद केजरीवाल ने तैयार किया प्लान

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस बार बारिश का मौसम लंबा चल गया है, ज

नई दिल्ली,25 सितंबर- दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार एक बार फिर से लोगों के साथ मिलकर रोकथाम के लिए अभियान चलाएगी। इस बार सरकार ने स्कूली बच्चों को भी साथ में लिया है।

मच्छर

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस बार बारिश का मौसम लंबा चल गया है, जिससे डेंगू का ख़तरा बढ़ सकता है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरा प्लान तैयार किया।

आने वाले दिनों में कई कदम उठाएंगे। खासकर स्कूली बच्चों को डेंगू की रोकथाम में बड़े स्तर पर शामिल करेंगे। पूरी दिल्ली मिलकर डेंगू को इस बार फिर हराएगी। वहीं, जिलास्तरीय अधिकारियों को मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। डेंगू की रोकथाम के लिए सभी आरडब्ल्यूए और निर्माण साइट्स का सहयोग लिया जाएगा और सरकारी अधिकारी भी अपनी ऑफिस में इस पर नजर रखेंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार की तरफ से विभिन्न माध्यमों के जरिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डीएम को क्षेत्र का दौरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिलास्तर पर डीएम, एसडीएम और तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों को अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। हर शनिवार को अधिकारी निर्माण साइट, अस्पताल समेत जहां पर जल जमाव की अधिक संभावना है, वहां पर दौरा करेंगे और संबंधित द्वारा दिशा निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे। इसको लेकर अस्पतालों में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

सीएम ने की लोगों से अपील मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि पूरी दिल्ली एकजुट होकर डेंगू के खिलाफ युद्ध छेड़ दे, तो आसानी से इससे बचा जा सकता है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस समय बारिश नहीं होती है, लेकिन इस बार बारिश हो रही है। इससे संभावना बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में डेंगू के केस बढ़ सकते हैं।

कार्ययोजना
प्रारंभिक निदान और सहायक उपचार के लिए 35 अस्पताल चिह्नित
केस-आधारित निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया
सरकार और निजी स्वास्थ्य सुविधाओं द्वारा रिपोर्टिंग
किया गया वेक्टर प्रबंधन, कर रहे हैं लार्वा सोर्स मैनेजमेंट व फागिंग
सभी स्तरों पर निगरानी, पर्यवेक्षण और मूल्यांकन
विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और भागीदारी सुनिश्चित

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+