हरियाणा: सबसे लंबा ऐलिवेटेड रोड बनाने के लिए 3 बार में फिजिबलिटी नहीं ली जाएगी, 1 बार में ही होगा काम

हिसार। हरियाणा के हिसार में बनने वाले ऐलिवेटेड रोड के लिए पुराना रेलवे और पुराना डाबड़ा चौक ओवरब्रिज तोड़ा जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस बारे में जानकारी दी। चौटाला ने पीडब्ल्यूडी और सर्वे करने वाली गुरुग्राम एजेंसी के अधिकारियों को एक बार में ही नौ किमी के एलिवेटेड की फिजिबलिटी रिपोर्ट बनाकर उसे अप्रूवड करवाने के लिए आदेश दिए। पहले तीन-तीन किमी की अलग-अलग फिजिबलिटी रिपोर्ट पास होनी थी मगर अब ऐसा नहीं होगा। अधिकारियों ने तर्क भी दिया की एक साथ फिजिबलिटी लेने से पुराने पुल तोड़ने पड़ सकते हैं।

To build the longest elevated road of the haryana in hisar city, feasibility will not be taken in three times.

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब 1100 करोड़ खर्च हो रहे हैं तो नए सिरे ही दोनों पुल बनाए जा सकते हैं। इन पर होने वाला 50 करोड़ का अतिरिक्त खर्च भी वहन कर लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने विधानसभा-सत्र के तुरंत बाद अधिकारियों को उन परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए जो सत्र के दौरान सदस्यों द्वारा उठाए गए थे। ऐलिवेटेड रोड भी इनमें से एक है।

Haryana government

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हिसार शहर में बनने वाले एलिवेटिड रोड बनाने का नक्शा देखा और अधिकारियों से रोड की लंबाई-चौड़ाई और एंट्री-एग्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तार से चर्चा की। एलिवेटिड रोड की लंबाई करीब नौ किलोमीटर होगी। उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सिरसा से हिसार की तरफ से शहर में एंट्री के साथ ही एलिवेटिड रोड शुरू हो जाएगा जो कि शहर के बस स्टैंड, नागोरी गेट, राजगढ़ रोड, टाउन पार्क, डाबड़ा चौक, जिंदल चौक होते हुए जिंदल पुल तक बनेगा। एलिवेटिड रोड को सेक्टर-14 के बाद डाउन-टर्न किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि इस एलिवेटिड रोड पर शहर के मुख्य जंक्शनों पर पांच-छह एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को वर्ष 2022 में हिसार एलिवेटिड रोड़ का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे को लिखा जाएगा पत्र
शहर के दोनों पुल को तोड़ने से पहले रेलवे से इसकी अनुमति के लिए पत्र लिखा जाएगा। रेलवे से भी इसकी मंजूरी मिलने की आस है क्योंकि रेलवे भी ट्रिपल डैकोर मालगाड़ियों को हिसार रूट से दौड़ाना चाहता है इसके लिए पुराने ओवरब्रिज सहित अन्य पुलों की भी ऊंचाई बढ़ाने पर विचार रेलवे कर रहा है। जिंदल पुल को लेकर रेलवे सर्वे भी कर चुका है।

एयरपोर्ट का काम तय समय में करें पूरा
उपमुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों के अलावा अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, एडवाइजर विकास गुप्ता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के प्रबंध निदेशक टीएल सत्य प्रकाश समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम ने हवाई अड्डा से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें, ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हवाई अड्डा की फैंसिंग व अन्य कार्य शुरू हो चुके हैं। हवाई अड्डा के बीच में आ रहे तलवंडी राणा-हिसार मार्ग की भी वैकल्पिक व्यवस्था कर ली गई है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि तलवंडी राणा से हिसार-दिल्ली रोड तक नया हाईवे बनाया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया चल रही है। इस हाईवे के बनने से सिरसा से दिल्ली वाया हिसार और चंडीगढ़ से हिसार कैंट की तरफ जाने वालों को काफी फायदा होगा। साथ ही तलवंडी राणा, धान्सू और मिर्जापुर गांव को भी एक नया हाईवे मिलेगा।

तलवंडी राणा के ग्रामीणों ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त
हिसार एयरपोर्ट के साथ मिर्जापुर रोड से लेकर तलवंडी राणा तक फोरलेन बनाया जाएगा। इसकी लंबाई करीब 8 किलोमीटर होगी। रोड के निर्माण को लेकर मुख्यालय से 156 करोड़ रुपए की मंजूरी मिल गई है। इस रोड में करीब 110 किसानों की जमीन एक्वायर की जाएगी। यह जानकारी देते हुए गांव तलवंडी राणा के पूर्व सरपंच साधुराम खटाना ने बताया कि चंडीगढ़ से आए अधिकारियों की टीम ने गांव तलवंडी राणा में पहुंच कर किसानों से सहमति ली और सभी के दस्तावेज की जांच की गई। सभी किसानों ने अपनी सहमति से हस्ताक्षर किए और सरकार का आभार व्यक्त किया। मौके पर मौजूद प्रदीप खटाना, डॉ. मदन खटाना, अनूप मास्टर, चांदी राम बिश्नोई, पप्पू डोई, लीलाराम खटाना, सुरेश मास्टर, मंगतू तवर, पिंटू बिश्नोई, वेद पंडित आदि किसान मौजूद थे। साधुराम खटाना ने बताया की हमारे गांव की जमीन एक्वायर हुई है जिससे हमें नेशनल हाईवे मिलेगा और हमारी जमीनों की कीमत बढ़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+