16 फरवरी से शुरू हो रहा है तीन दिवसीय 'कृषि ओडिशा 2023' मेला
कृषि और किसान अधिकारिता मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने आज कृषि ओडिशा की वेबसाइट को लॉन्च किया और आगामी कार्यक्रम की समीक्षा की।

ओडिशा का कृषि और किसान अधिकारिता विभाग राज्य के प्रमुख कृषि-मेले 'कृषि ओडिशा 2023' का आयोजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ये मेला 16 से 18 फरवरी तक बारामुंडा के बीजू पटनायक मैदान में आयोजित किया जाना है। इस वर्ष के आयोजन का विषय है, 'कृषि में उभरती प्रौद्योगिकियां'।
कृषि और किसान अधिकारिता मंत्री रणेंद्र प्रताप स्वैन ने आज कृषि ओडिशा की वेबसाइट को लॉन्च किया और आगामी कार्यक्रम की समीक्षा की। कृषि और किसान अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव अरबिंद पाधी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग के प्रमुख सचिव सुरेश कुमार वशिष्ठ, व अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक के दौरान उपस्थित थे।
मीडिया को संबोधित करते हुए, अरबिंद पाधी ने दक्षता बढ़ाने, कड़ी मेहनत को कम करने और जनशक्ति की कमी से निपटने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में उभरती प्रौद्योगिकियों में दक्ष बनाने के लिए विकेन्द्रीकृत प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण प्रदान किया जा रहा है।
'कृषि ओडिशा 2023' में उत्पादन प्रौद्योगिकियों, कृषि मशीनीकरण, कृषि में आईसीटी के अनुप्रयोग, बुनियादी ढांचे के विकास, बाजार लिंकेज, ऋण तक आसान पहुंच और बेहतर कृषि आदानों के उपयोग के क्षेत्र में नवीनतम विकास को प्रदर्शित करने और जानकारी प्रदान करने पर फोकस रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications