भारतीय राजनीति में इतिहास रचने वाले अरविंद केजरीवाल से जुड़ी खास बातें ये हैं

अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति का वह चमकता सितारा बन चुके हैं, जिसने महज एक दशक के दौरान अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। अरविंद केजरीवाल की मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी की देश के 2 राज

नई दिल्ली,16 अगस्त: अरविंद केजरीवाल भारतीय राजनीति का वह चमकता सितारा बन चुके हैं, जिसने महज एक दशक के दौरान अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। अरविंद केजरीवाल की मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है कि आम आदमी पार्टी की देश के 2 राज्यों में सरकार है और वह देश की ऐसी तीसरी पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है। आइये जानते हैं अरविंद केजरीवाल के बारे में 10 बड़ी बातें।

keju

पढ़ाई के प्रति हमेशा रहे संजीदा

पढ़ाई में उम्दा प्रदर्शन करने वाले अरविंद केजरीवाल शुरू ही कुछ अलग करना चाहते थे। वह पढ़ाई-लिखाई के महत्व को भी जानते हैं और समझते हैं, इसलिए उन्होंने उच्च शिक्षा की कड़ी में अरविंद केजीरवाल आइआइटी खड़गपुर से डिग्री ली।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में बने चेहरा

अरविंद केजरीवाल का नाम उस समय चर्चा में आया जब वह अन्ना आंदोलन में नजर आए। अन्ना हजारे के करीबी बने अरविंद केजरीवाल तकरीबन रोजाना मीडिया से मुखातिब होकर अपनी बात रखते थे। भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी की नौकरी छोड़कर सामाजिक कार्यकर्ता बन गए। दरअसल, वह दिल्ली में वर्ष 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने के कारण वह चर्चा में आए।

भारतीय राजस्व सेवा में चयनित होने से पहले अरविंद केजरीवाल मदर टेरेसा, नेहरु युवा केंद्र और रामकृष्ण मिशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। यह वजह है कि अरविंद केजरीवाल का मन समाज सेवा के प्रति हुआ।

बनना चाहते थे डाक्टर बन गए इंजीनियर

अरविंद केजरीवाल की इच्छा थी कि वह डाक्टर बनकर जन सेवा करें। अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी और आईआरएस एग्‍जाम में पहले ही प्रयास में सफलता पाई थी। 1995 में अरविंद ने 1993 बैच की आईआरएस अधिकारी सुनीता से शादी की। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है।

राजनीति में रचा इतिहास

अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन किया तो किसी को एहसास भी नहीं था कि वह राजनीति में इतिहास रचेंगे। अब आलम यह है कि एक दशक पुरानी आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+