CM Hemant Soren: झारखंड में 13 फरवरी से खतियानी जौहर यात्रा का तीसरा चरण शुरू, अंतिम चरण में तैयारियां

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन की खतियानी जोहार यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 13 फरवरी से हो रही है। इसके तहत 13 फरवरी को चतरा और 14 फरवरी को लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा होना है।

Hemant Soren

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन की खतियानी जोहार यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत 13 फरवरी से हो रही है। इसके तहत 13 फरवरी को चतरा और 14 फरवरी को लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा होना है। वहीं, 14 फरवरी को सीएम श्री सोरेन लातेहार में ही चतरा की भी समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें राज्य के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। बताया गया कि फरवरी माह में यह सीएम की अंतिम जोहार यात्रा है। इसके बाद फरवरी और मार्च में विधानसभा सत्र आयोजित हो रहा है। इस कारण फिलहाल खतियानी जोहार यात्रा को टाल दिया गया है। अब यात्रा अप्रैल माह से आरंभ होगी जो मई तक चलेगी. जिसमें बचे हुए जिलों को कवर किया जायेगा।

इधर, सीएम की खतियानी जोहार यात्रा को लेकर झामुमो तैयारी में जुट गया है। राज्य समन्वय समिति के सदस्य एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता विनोद पांडेय ने बताया कि पूर्व में भी दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक हो चुकी है। 11 फरवरी को दोबारा चतरा में बैठक होगी। जिसमें वह खुद भी शामिल होंगे। इस बैठक में चतरा के झामुमो कार्यकर्ता एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में सीएम की जोहार यात्रा की समीक्षा की जायेगी। चतरा में काफी संख्या में लोग सीएम की सभा में जुटेंगे। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो लोग सभा में आ रहे हैं। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें सभास्थल तक लाने में सहयोग करेंगे। फिर 12 फरवरी को श्री पांडेय लातेहार जिला के कार्यकर्ताओं के साथ भी इसी तरह की समीक्षा बैठक करेंगे।

चुनावी तैयारी नहीं, पर सच्चाई जान रहे हैं सीएम

क्या खतियानी जोहार यात्रा 2024 की चुनाव की तैयारी है, इस पर विनोद पांडेय ने कहा कि चुनाव की तैयारी नहीं है. पर, मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर योजनाओं की हकीकत जानना चाहते हैं. इसलिए वह हर जिले में यात्रा कर रहे हैं. योजनाओं की समीक्षा भी कर रहे हैं। औचक निरीक्षण कर हकीकत देख रहे हैं। इससे जिलों में योजना की गति भी बढ़ रही है. वहीं, समीक्षा करने से अधिकारी सचेत होकर काम भी कर रहे हैं।

पहले चरण में इन जिलों में हुई थी खतियानी जोहार यात्रा

मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन की खतियानी जोहार यात्रा का पहला चरण आठ दिसंबर से 16 दिसंबर, 2022 तक चला था। इसके तहत गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा, गोड्डा और देवघर में इस यात्रा का आयोजन सीएम श्री सोरेन लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी थी।

दूसरे चरण में इन जिलों में हुई थी यात्रा

वहीं, दूसरे चरण की शुरुआत 17 जनवरी से कोडरमा से हुई थी. इसके तहत 18 जनवरी को गिरिडीह, 23 जनवरी को सिमडेगा, 24 जनवरी को चाईबासा, 30 जनवरी को सरायकेला-खरसावां और 31 जनवरी को पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में यात्रा का आयोजन हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+