मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिला झारखंड के लोगों को योजना का लाभ
गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीबों के इलाज में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत आर्थिक सहायता का दायरा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।

रांची,20 दिसंबरः गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीबों के इलाज में मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत आर्थिक सहायता का दायरा पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। योजना की वर्तमान स्थिति यह है कि जागरुकता नहीं होने के कारण राजधानी में वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछले 8 महीने में मात्र 146 आवेदन सिविल सर्जन के पास पहुंचे। इसमें 92 गंभीर रोगियों को इलाज के खर्च का भी भुगतान कर दिया गया। सबसे ज्यादा आवदेन कैंसर के 86 रोगियों ने आवेदन दिया था, जिसमें सिविल सर्जन के स्तर से 2.81 करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। किडनी ट्रांसप्लांट के 3 रोगियों को 5-5 लाख, जबकि 1 मरीज को 2.75 लाख अलॉट किया गया।
35% आवेदन रिजेक्ट
8 माह में कुल 146 आवेदन अलग-अलग बीमारी के कारण मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना का लाभ लेने के लिए प्राप्त हुए थे। जबकि इसमें करीब 35% आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए। रिजेक्शन का कारण यह था कि ये वैसे मामले थे जो सूचीबद्ध अस्पतालों के दायरे के बाहर के थे। अधिकांश के डॉक्यूमेंट अधूरे थे।
कैसे कर सकते है आवेदन?
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी सरल है। आवेदन कर्ता को अंचल अधिकारी से एक आय प्रमाण पत्र बनवाना है। जिसमें उनकी सालाना आय लगातार 3 वर्षों तक 8 लाख से कम हो।












Click it and Unblock the Notifications