देश को जल्द मिलेगा नया PMO, सीएम अरविंद केजरीवाल ने दूर की अड़चन

सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) ने परियोजना स्थल से 173 पेड़ों के प्रतिरोपण के लिए दिल्ली सरकार से अनुमति मांगी थी और मुख्यमंत्री ने फाइल को मंजूरी दे दी है, जिससे परियोजना में तेजी आई है।

delhi

एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली सरकार ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत प्रस्तावित एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव स्थल पर लगे पेड़ों के प्रतिरोपण के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव नई दिल्ली के उच्च सुरक्षा वाले लुटियंस जोन में प्लॉट संख्या 36/38 पर साउथ ब्लॉक के दक्षिणी ओर बनेगा। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के (एक्जीक्यूटिव) एन्क्लेव के लिए मंजूरी दे दी है।

सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) ने परियोजना स्थल से 173 पेड़ों के प्रतिरोपण के लिए दिल्ली सरकार से अनुमति मांगी थी और मुख्यमंत्री ने फाइल को मंजूरी दे दी है, जिससे परियोजना में तेजी आई है।

केजरीवाल सरकार ने प्रस्ताव को सशर्त मंजूरी दी है कि एजेंसी क्षति की भरपाई के लिए 10 गुना पौधारोपण करेगी। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय, एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव के निर्माण पर अनुमानित 1,189 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इंडिया हाउस का उपयोग हैदराबाद हाउस की तरह बैठक व सम्मेलन स्थल के लिए किया जाएगा। अभी हैदराबाद हाउस में विभिन्न देशों के शीर्ष नेताओं के साथ उच्च स्तरीय वार्ता आयोजित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+