'तेलंगाना 30 नवंबर को 'कल्वाकुंतला घोटाले' से होगा मुक्त', BRS पर रेवंत रेड्डी का बड़ा हमला
तेलंगाना विधानसभा चुनाव को राजनीतिक दलों के नेताओं को बीच तीखी बयानबाजी जारी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने एक बार फिर बीआरएस को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि 30 नवंबर को 'कल्वाकुंतला घोटाले' से राज्य मुक्त हो जाएगा। उन्होंने दावा किया किय कि इस बार राज्य में बीआरएस की सरकार नहीं बनेगी। रेवंत ने कहा कि तेलंगाना बीआरएस के शासन से इस बार मुक्त होने जा रहा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने बीआरएस सरकार के मंत्रियों केटीआर और टी हरीश दोनों के खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि केसीआर सरकार के दोनों मंत्रियों को 2004 से 2014 तक कांग्रेस शासन और 2014 से 2023 तक वर्तमान बीआरएस शासन के साथ सरकारी योजनाओं की तुलना करने को कहा है। बीजेपी नेता कहा है तेलंगाना में पिछले दो दशक के भीतर जन कल्याणकारी योजनाओं में कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया है।

रेवंत रेड्डी ने चुनाव कार्यक्रम जारी होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रेड्डी ने कहा कि कहा कि अब 'कल्वाकुंतला स्कैमिली' (सीएम के चंद्रशेखर राव का परिवार) के लिए 'उल्टी गिनती' शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री के सेवानिवृत्त होने और छुट्टी लेने का समय आ गया है। उनका मानना है कि तेलंगाना के लोगों का जीवन समृद्ध होगा और वे भाजपा और बीआरएस की साजिशों को खारिज कर देंगे। उन्होंने कहा, "30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने पर तेलंगाना सत्तारूढ़ बीआरएस के कुशासन से मुक्त हो जाएगा।"
रेवंत रेड्डी ने केसीआर के परिवार पर तेलंगाना में हजारों एकड़ जमीन जब्त करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सीएम केसीआर सचिवालय भवन और शहीद मार्ग के निर्माण से संबंधित भ्रष्टाचार में शामिल हैं।
कांग्रेस नेता ने आशंका व्यक्त का कि कांग्रेस की छह गारंटी योजनाओं की घोषणा से बीआरए नेताओं में घबराहट है। ऐसे में केसीआर चुनाव परिणाम को प्रभावित करने के लिए अवैध धन का उपयोग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications