तेलंगाना: पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में हो रही 'बालागम' की स्क्रीनिंग
पिछले कुछ दिनों में करीमनगर जिले के कई गांवों में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई है। ये फिल्म पहली बार राजन्ना-सिरसिला जिले के कोनारावपेट मंडल के वट्टीमल्ला में उगादि त्योहार के मौके पर दिखाई गई थी।

हाल के दिनों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय होने वाली तेलुगु फिल्म 'बालागम' अब एक और नया ट्रेंड बना रही है। दरअसल अब इस फिल्म की स्क्रीनिंग पूरे तेलंगाना के विभिन्न गांवों में की जा रही है। पारिवारिक संबंधों, मानवीय मूल्यों और नैतिकता के बारे में बताने वाली इस फिल्म की स्क्रीनिंग कई गांवों के सरपंचों द्वारा की जा रही है।
पिछले कुछ दिनों में, करीमनगर जिले के कई गांवों में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई है। ये फिल्म पहली बार राजन्ना-सिरसिला जिले के कोनारावपेट मंडल के वट्टीमल्ला में उगादि त्योहार के मौके पर दिखाई गई थी। बाद में इसे करीमनगर के गंगाधर मंडल के कासाराम और उप्परमल्लियल, जगतियाल जिले के जग्गसागर, मेटपल्ली मंडल, कोनारावपेट मंडल के वेंकटरावपेट और अन्य गांवों में दिखाया गया।
ये फिल्म उन डॉक्यूमेंट्री की यादें वापस ला रही है, जिन्हें सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और विकासात्मक कार्यक्रमों के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर सरकार द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया जाता था। वहीं, कुछ क्षेत्रों में समानांतर सिनेमा के महत्व के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए फिल्म सोसाइटीज ग्रामीण क्षेत्रों में फिल्मों की स्क्रीनिंग करती थीं।
करीमनगर फिल्म सोसाइटी ऐसी ही सोसायटी में से एक है, जो 1980 के दशक में गांवों में विश्व प्रसिद्ध फिल्मों की स्क्रीनिंग करती थी। वट्टीमल्ला के सरपंच कोमू स्वप्ना देवराज ने बताया कि अब 'बालागम' सदियों पुरानी प्रथा को पुनर्जीवित करने में मदद कर रही है।
वेंकटरावपेट के सरपंच मंथेनी संतोष ने कहा कि उनका पक्का विश्वास है कि केवल संयुक्त परिवार ही परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के बीच संबंधों को जीवित रखने में मदद करेंगे। इसलिए, उन्होंने लोगों को गिरते पारिवारिक संबंधों और मानवीय मूल्यों के बारे में शिक्षित करने के लिए गांव में फिल्म दिखाई।












Click it and Unblock the Notifications