तेलंगाना: शर्मिला का अपनी पार्टी YSRTP का कांग्रेस में विलय करने की योजना अधर में लटकी, जानें वजह
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस का कांग्रेस पार्टी से कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। हैदराबाद में कांग्रेस के दो बड़े कार्यक्रमों के बाद चुनावी सरगर्मियों राज्य भर में और तेज हो गई हैं। वहीं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाईएस शर्मिला जो अपनी पार्टी के कांग्रेस में विलय के करने के सपने देख रही थीं, वो सपना अभी अधर में लटकता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं आखिर क्यों?

दरअसल, एआईसीसी के तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे ने बुधवार को नई दिल्ली से जब वाईएसआरटीपी के कांग्रेस में विलय को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा उन्हें वाईएसआरटीपी विलय के बारे में कोई जानकारी नहीं है। तेंलगाना कांग्रेस प्रभारी के इस बयान से प्रतीत हो रहा है वाईएसआरटीपी को लेकर कांग्रेस आलाकमान की योजना कुछ और ही है
हालांकि ये अकेली ये वजह नहीं है, इससे पहले तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने भी विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए वाईएसआरटीपी विलय पर आपत्ति जता चुकी हैं। राज्य के कांगेस नेता खासकर शर्मिला की आंध्र जड़ों का हवाला देते हुए और पार्टी आलाकमान को इसकी जानकारी दी है।
बता दें वाईएस शर्मिला ने 31 अगस्त को नई दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि विलय अंतिम चरण में है। वहीं बीते शुक्रवार को वाईएस शर्मिला कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिव कुमार से भी मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि शिव कुमार के अलावा पूर्व सांसद केवीपी रामचंद्र राव भी विलय का समर्थन कर रहे हैं।
वहीं तेलंगाना कांग्रेस के नेता इस पक्ष में नहीं है जब शर्मिला ने उनकी पार्टी के कांग्रेस में विलय के अंतिम चरण में होने की बात की थी तब पूर्व सांसद रेणुका चौधरी ने आलोचना की थी और याद दिलाया कि आलाकमान की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।
वहीं शर्मिला की पार्टी के कांग्रेस में विलय के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने भी कथित तौर पर वाईएसआरटीपी के विलय पर अनभिज्ञता जताई, उन्होंने कहा मुझें नहीं पता। ऐसे तो गांधी परिवार कई नेताओं से मिलता है। चूंकि विलय तेलंगाना कांग्रेस से जुड़ा है, वे निश्चित रूप से मुझे सूचित करेंगे लेकिन अभी तक कोई संदेश नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications