तेलंगाना: 'आतंकवाद नाथूराम गोडसे की पूजा करने वाली पार्टी के साथ कभी गठबंधन नहीं कर सकते', KTR का BJP पर हमला
तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले केसीआर-बीजेपी गठबंधन को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केसीआर, एनडीए में शामिल होना चाहते थे, लेकिन मैंने मना कर दिया। वहीं, इसको लेकर तेलंगाना के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है।
जगतियाल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए केटी रामा राव ने कहा कि बीआरएस कभी बीजेपी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं करेगी। बीजेपी देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे की पूजा करती है और उसका अनुसरण करती है। जिसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। आतंकवादी की पूजा करने वाली पार्टी से कभी गठबंधन नहीं कर सकते।

क्या आप गांधी या गोडसे के अनुयायी हैं, KTR ने PM मोदी से पूछा
उन्होंने बीजेपी को हिंदू कट्टरपंथी पार्टी करार देते हुए केटी रामा राव ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह निज़ामाबाद की सभा में जनता को बताएं कि वह गांधी का अनुसरण करते हैं या गोडसे का। मैं पीएम मोदी से पूछता हूं, क्या आप गांधी या गोडसे के अनुयायी हैं? पीएम को इसका जवाब निज़ामाबाद में देना चाहिए।
CM KCR से अधिक मोदी की आलोचना करने का साहस किसी ने नहीं दिखाया
भाजपा सांप्रदायिक तनाव भड़काने और वोट पाने के लिए युवाओं को भड़काने के अलावा जनता के कल्याण या विकास के बारे में नहीं सोचेगी। उन्होंने कहा कि बीआरएस को ऐसी पार्टी के साथ गठबंधन करने की कोई जरूरत नहीं है। मंत्री केटी रामा राव ने यह भी कहा कि देश में किसी भी राजनीतिक नेता ने मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से अधिक मोदी की आलोचना करने और दोष बताने का साहस नहीं दिखाया है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: 'किसानों के फायदे के लिए लगाएंगे कोका कोला का यूनिट', केटीआर ने लोगों से किया बड़ा वादा











Click it and Unblock the Notifications