तेलंगाना के मंत्री रामाराव ने महंगाई और सांप्रदायिक मुद्दों पर भाजपा पर निशाना साधा
महबूबनगर में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री राव के परिवार की संपत्तियों पर एक श्वेतपत्र जारी किया जाना चाहिए।

हैदराबादः तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बेटे रामाराव ने राजग सरकार के कार्यकाल में राजमार्ग और हवाई अड्डों के निर्माण को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर टोल वसूला जाता है, जबकि हवाई अड्डों का निर्माण निजी कंपनियां करती हैं।
उन्होंने भाजपा पर देश में रोजी-रोटी से जुड़े मुद्दों पर बात करने के बजाय सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देने का भी आरोप लगाया।
इस बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पार्टी सांसद बी संजय कुमार ने विभिन्न विषयों को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की।
महबूबनगर में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री राव के परिवार की संपत्तियों पर एक श्वेतपत्र जारी किया जाना चाहिए।

Click it and Unblock the Notifications