तेलंगाना के मंत्री केटीआर बोले, 'प्रत्येक छात्र पर हर साल 1.20 लाख रुपये खर्च कर रही सरकार'
तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। प्रदेश में चल रही किसी ना किसी योजना का लाभ नवजात शिशुओं से लेकर वृद्धों तक को मिल रहा है।

तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने बताया कि राज्य के लगभग 7000 छात्र विदेशी छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभ प्राप्त कर विदेशों में अध्ययन कर रहे हैं। केटी रामाराव ने कहा कि शिक्षा ही गरीबी को दूर करने का एकमात्र हथियार है, इसलिए मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली राज्य सरकार शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने एससी, एसटी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और अन्य जातियों के गरीब छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए 1,000 गुरुकुलम स्कूलों की स्थापना की है। साथ ही 204 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय भी स्थापित किए गए।
उन्होंने बताया, 'राज्य में प्रत्येक छात्र पर प्रति वर्ष 1.20 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जबकि स्कूलों को बेहतर बनाए रखने के लिए कुल 6,000 करोड़ रुपये हर साल खर्च किए जा रहे हैं। अल्पसंख्यक लड़कियों को स्कूल और कॉलेज की शिक्षा प्रदान करने के लिए लड़कियों के लिए अलग स्कूल भी स्थापित किए गए थे।' इस दौरान केटी रामाराव ने सिरसिला कस्बे में 1.10 करोड़ रुपये विधायक निधि से निर्मित मैरिज होम का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर बोलते हुए केटी रामाराव ने कहा, 'जाति और धर्म से अलग हटकर मुख्यमंत्री केसीआर अलग तेलंगाना के गठन के बाद समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। सीएम चंद्रशेखर राव ने हमेशा लोगों को इंसान माना है, उन्होंने कभी भी जाति और धर्म के नाम पर राजनीति नहीं की। इसके अलावा मुख्यमंत्री केसीआर ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है। प्रदेश में चल रही किसी ना किसी योजना का लाभ नवजात शिशुओं से लेकर वृद्धों तक को मिल रहा है।'












Click it and Unblock the Notifications