तेलंगाना : मंत्री हरीश राव ने नीति आयोग पर उठाए सवाल, कहा- केंद्र ने निष्फल कर दिया
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की घोषणा पर कि भाजपा तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह अलग से मनाएगी उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने दम पर उत्सव मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि पार्टी ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया।

तेलंगाना के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा है कि केंद्र सरकार ने नीति आयोग को निष्फल कर दिया है क्योंकि वह कई मौकों पर इसकी सिफारिशों की अनदेखी करती रही है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि नीति आयोग की सिफारिशों पर केंद्र सरकार की निष्क्रियता मुख्यमंत्रियों को बैठकों से दूर रहने के लिए मजबूर कर रही है। नीति आयोग की बैठक में शामिल नहीं होने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की भाजपा की आलोचना पर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को विचार करना चाहिए कि 10 राज्यों के मुख्यमंत्री भी बैठक से दूर क्यों रहे।
मिशन भागीरथ के लिए नीति आयोग ने 24 हजार करोड़ रुपये देने की सिफारिश की थी, लेकिन केंद्र ने एक पैसा भी नहीं दिया। गैर भाजपा राज्यों की अनदेखी के लिए केंद्र पर बरसते हुए राव ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र ने पिछले नौ में तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया।
केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की घोषणा पर कि भाजपा तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह अलग से मनाएगी, उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने दम पर उत्सव मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि पार्टी ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया।
स्थापना दिवस को सामूहिक रूप से मनाने के महत्व को रेखांकित करते हुए मंत्री ने कहा कि अगर विपक्षी दल समारोह में शामिल नहीं होते हैं तो यह शहीदों का अपमान है। राव ने आंध्र प्रदेश को सात मंडलों के नुकसान के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा है कि केंद्र आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम-2014 के वादों को निभाने में विफल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications