तेलंगाना: बीआरएसएलपी की पहली बैठक अध्यक्षता केटी रामाराव ने की
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 में करारी हार के बाद के चंद्रशेखर राव की बीआरएस सत्ता से बाहर हो चुकी है। तेलंगाना में सत्ता गंवाने के बाद बीआरएस विधायक दल (बीआरएसएलपी) ने अपनी पहली की। इस बैठक की अहम बात ये थी कि इस बैठक की अध्यक्षता केसीआर के बेटे केटी रामाराव ने की।

बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव क्योंकि एर्रावल्ली फार्महाउस में गिर गए थे, गिरने के बाद उनके कूल्हे में फ्रैक्चर हो गया है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उनकी सर्जरी हुई है। ये ही वजह थी कि बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव ने बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सर्वसम्मति से के चंद्रशेखर को विधानसभा सभा में अपने दल का नेता घोषित किया है।
विधानसभा में बीआरएस विधायक दल का नेतृत्व अब केसीआर ही करेंगे। बीआरएस के विधायक दल की बैठक शनिवार को हुई जिसमें केसीआर को विधान दल का नेता सर्वसम्मति से चुना गया। केसीआर की तबीयत खराब होने के बावजूद इसलिए चुनाव ताकि बीआरएस तेलंगाना में मिली हार की प्रतिकूल परिस्थितियों में वो कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।
पूर्व अध्यक्ष पोचारम श्रीनिवास रेड्डी ने केसीआर के केसीआर के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर टी श्रीनिवास यादव और कादियाम श्रीहरि ने इसका समर्थन किया।
बीआरएस संसदीय दल के नेता के केशव राव की अध्यक्षता में हुई पार्टी ने एक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें केसीआर को विधायक दल के शेष निकाय की नियुक्ति के लिए अधिकृत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications