सामाजिक सुरक्षा उपायों के मामले में तेलंगाना अन्य राज्यों के लिए मॉडल है, ना कि कोई कांग्रेस शासित राज्य
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कांग्रेस शासित राज्यों में सामाजिक सुरक्षा के उपायों को देश में सर्वोत्तम बताया जबकि वास्तविकता में तेलंगाना ऐसा राज्य हैं जहां पर सबसे बेहतरीन सामाजिक सुरक्षा के तहत पहल की गई। तेलंगाना में बीआरएस पार्टी सरकार ने तेलंगाना के नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा के मामले में जो उपाय किए वो अन्य राज्यों के लिए मॉडल हैं उसे राहुल गांधी ने उसे नजरअंदाज कर दिया।

तेलंगाना की बीआरएस सरकार जो वृद्धों और अशक्तों, एचआईवी-एड्स से पीड़ित लोगों, विधवाओं, अक्षम बुनकरों और ताड़ी निकालने वाले लोगों को हर महीने 3,016 रुपये प्रदान कर रही है। ये वो लोग हैं जिन्होंने ढलती उम्र के साथ अपनी आजीविका का साधन खो दिया था और बेरोजगार हो गए थे।
बता दें राहुल गांधी ने दावा किया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से नागरिकों को दी जा रही सामाजिक सुरक्षा संरचना अद्वितीय है। राहुल गांधी के इस दावे को बीआरएस ने झूठा बताते हुएस कहा तेलंगाना जो सामाजिक सुरक्षा दे रहा है वो मॉडल है क्योंकि इसके तहत समाज के हर वर्ग को कवर किया गया है, जबकि अन्य राज्यों में योजनाओं में केवल कुछ श्रेणियां को शामिल किया गया है।
इसके अलावा तेलंगाना में बीआरएस सरकार 2014-15 से 2022-23 आर्थिक सहायता योजनाओं (ESS) के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य कमजोर वर्ग के आर्थिक उत्थान के लिए लगभग 2,626.04 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ईएसएस के तहत 100 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
बीसी कॉरपोरेशन, मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज और 11 बीसी फेडरेशन के तहत, धोबी और नई ब्राह्मणों की मुफ्त बिजली सहित, कुल 1,75,647 लाभार्थियों को 2014-15 से जनवरी 2023 तक 460.39 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई।
तेलंगाना में बीआरएस सरकार द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों को हर महीने 4,016 रुपये की मासिक पेंशन दी जा रही है, जो देश में सबसे ज्यादा है।
कांग्रेस शासित किसी भी राज्य में तेलंगाना की तुलना में आधी मासिक पेंशन भी नहीं दी जा रही है। छत्तीसगढ़ जहां कांग्रेस की सरकार है वहां पर वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांग व्यक्तियों को 350 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है।
कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को 1,150 रुपये प्रति माह मालिक पेंशन दी जा रही है।
कांग्रेस शासित राजस्थान में वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों और एकल महिलाओं को 1,000 रुपये हर माह मासिक पेंशन दी जा रही है।
इसके अलावा राहुल गांधी ने जिस राज्य का राहुल गांधी गुणगान कर रहे थे वहां की कर्नाटक सरकार ने अभी हाल ही में गृह लक्ष्मी योजना शुरू की है, जिसमें महिलाओं को 2,000 रुपये दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications