तेलंगाना सरकार आज 9 जिलों में करेगी केसीआर पोषण किट लॉन्च
तेलंगाना सरकार आज प्रदेश के 9 जिलों में केसीआर पोषण किट लॉन्च करेगी। किट में महिलाओं को आयरन के टैबलेट सहित कई अन्य दावाएं और सिरप दी जाएगी।

राज्य सरकार बुधवार को प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए 'केसीआर पोषण किट' लॉन्च करने के लिए तैयार है। गर्भवती महिलाओं के पोषण की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से आदिलाबाद, भद्राद्री-कोठागुडेम, जयशंकर-भूपलापल्ली, जोगुलम्बा-गडवाल, कामारेड्डी, कुमुराभिम-आसिफाबाद, मुलुगु, नगर कुरनूल और विकाराबाद सहित 9 जिलों में किट वितरित किए जाएंगे। आपको बता दें इन 9 जिलो में एनिमिया के सबसे ज्यादा मरीज हैं।
अनुमान के मुताबिक इससे सवा लाख गर्भवती महिलाओं को लाभ होगा। सरकार ने कुल ढाई लाख किट बांटने की व्यवस्था की है। जिस पर 50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। एक गर्भवती महिला को दो किट दिए जाएंगे, पहला 13-27 सप्ताह के बीच दूसरे प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) जांच के दौरान और दूसरा 28-34 सप्ताह के बीच तीसरे एएनसी जांच के दौरान।
किट 231 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक प्लास्टिक की टोकरी में एक किलो पोषण मिश्रण पाउडर, दो किलो खजूर, आयरन की तीन सिरप की बोतलें, 500 ग्राम घी, एल्बेंडाजोल की गोलियां और एक कप भी होगा।
पोषण किट का उद्देश्य प्रोटीन, खनिज और विटामिन प्रदान करके एनीमिया को कम करना और हीमोग्लोबिन प्रतिशत में वृद्धि करना है। इस महीने केंद्र सरकार के सैंपल पंजीकरण सर्वेक्षण के अनुसार, मातृ मृत्यु दर 2014 में 92 से घटकर 43 हो गई। इसके साथ ही राज्य मातृ मृत्यु दर कम करने में देश में तीसरे स्थान पर है। इस संख्या को और कम करने के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव योजना को लागू कर रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव द्वारा कामारेड्डी में पहल की औपचारिक शुरुआत की जाएगी, जबकि स्थानीय मंत्री आठ जिलों में ऐसा ही करेंगे।
ये भी पढ़ें- अर्जेंटीना में वर्ल्डकप जीतने के बाद सड़कों पर जश्न मनाना पड़ा महंगा, विकराल रूप से बढ़े कोरोना मामले












Click it and Unblock the Notifications