अर्जेंटीना में वर्ल्डकप जीतने के बाद सड़कों पर जश्न मनाना पड़ा महंगा, विकराल रूप से बढ़े कोरोना मामले

अर्जेंटीना में पिछले 7 दिन में 62,261 केस मिले हैं। डाटा के मुताबिक एक सप्ताह पहले अर्जेंटीना में प्रतिदिन औसतन कोरोना के 3800 नए मामले आ रहे थे। अब यह बढ़कर 9 हजार के पार जा चुके हैं।

Argentina sees spike in COVID cases

Image: PTI

फीफा विश्वकप के फाइनल में फ्रांस पर अर्जेंटीना की जीत के बाद से ही देश में लगातार जश्न का माहौल है। लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतरकर जश्न मना रहे हैं। लेकिन यह जश्न देश के लोगों को महंगा पड़ रहा है। अर्जेंटीना में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। अर्जेंटीना में महज एक सप्ताह में ही कोरोना से मामले 129 फीसदी बढ़ चुके हैं।

जश्न में शरीक होने राजधानी पहुंचे लोग

जश्न में शरीक होने राजधानी पहुंचे लोग

बता दें कि अर्जेंटीना की विश्वकप विजेता टीम स्वदेश पहुंच चुकी है। मेसी की टीम के स्वागत में पूरा देश सड़कों पर उतर आया है। अर्जेंटीना में दो दिनों से जश्न का माहौल बना हुआ है। टीम के प्लेयर ओपन बस में बैठकर शहर में घूम रहे हैं। इस जश्न में शामिल होने अर्जेंटीना के कोने-कोने से लाखों लोग राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं। इसकी वजह से भीड़ इतनी हुई है हालात बिगड़ गए। खिलाड़ियों की खुली बस में परेड रोकनी पड़ी और उन्हें हेलीकॉप्टर में परेड करवानी पड़ी।

तेजी से बढ़े कोरोना के मामले

तेजी से बढ़े कोरोना के मामले

लोगों के इस तरह सड़कों पर उतरना, पब्लिक गैदरिंग करना अब महंगा पड़ रहा है। देश में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं और आने वाले वक्त में यह तेजी से बढ़ेगा ऐसी आशंका जताई जा रही है। अर्जेंटीना में अब तक 98 लाख से अधिक कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 1.30 लाख लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। दुनिया भर में कोरोना मामले पर नजर रखने वाली संस्था वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अर्जेंटीना में पिछले 7 दिन में 62,261 केस मिले हैं। डाटा के मुताबिक एक सप्ताह पहले अर्जेंटीना में प्रतिदिन औसतन कोरोना के 3800 नए मामले आ रहे थे। अब यह बढ़कर 9 हजार के पार जा चुके हैं।

दुनिया भर में बढ़ रहे कोरोना के मामले

दुनिया भर में बढ़ रहे कोरोना के मामले

आपको बता दें कि पिछले 7 दिनों में दुनियाभर में कोरोना के 3,632,109 केस सामने आए हैं। चीन ही नहीं अब जापान, फ्रांस, द. कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, हॉन्गकॉन्ग सहित कई देशों में कोरोना के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं। जापान में कोरोना से पिछले 7 दिन में 1670 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका में 1607 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा ब्राजील में 973, जर्मनी में 868, दक्षिण कोरिया में 335, फ्रांस में 747, हॉन्गकॉन्ग में 226, ताइवान में 203 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

चीन में मचा हाहाकार

चीन में मचा हाहाकार

इस बीच चीन में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। लंदन की ग्लोबल हेल्थ इंटेलिजेंस कंपनी एयरफिनिटी ने कहा कि चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म होने के बाद 21 लाख मौतें हो सकती हैं। एयरफिनिटी ने इसकी वजह चीन में कम वैक्सीनेशन और एंटीबॉडीज में कमी को बताया है। वहीं, 'द इकोनॉमिस्ट' की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक करीब 15 लाख चीनी नागरिकों की जान जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+