महिला दिवस पर तेलंगाना सरकार का बड़ा कदम, SHG के लिए जारी किए 750 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने महिला दिवस के अवसर पर एसएचजी को बकाया सहित लंबित धनराशि जारी करने का फैसला किया और यह एक स्वागत योग्य कदम है।

telangana

तेलंगाना सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राज्य भर के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को वितरित किए जाने वाले ब्याज मुक्त ऋण का विस्तार करने के लिए 750 करोड़ रुपये जारी किए हैं। राज्य के नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव ने कहा कि जारी किए गए 750 करोड़ रुपये में से 250 करोड़ रुपये नगर निकायों में कार्यरत एसएचजी को दिए जाएंगे और शेष 500 करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित एसएचजी को वितरित किए जाएंगे।

इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से केटी रामाराव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के निर्देश के बाद, राज्य सरकार ने महिला दिवस के अवसर पर एसएचजी को बकाया सहित लंबित धनराशि जारी करने का फैसला किया और यह एक स्वागत योग्य कदम है।

केटी रामाराव ने कहा कि नगर निकायों में स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली 250 करोड़ रुपये की ऋण राशि सोमवार को जारी की गई। उन्होंने कहा कि ये फंड 23 जिलों के नगरपालिका कस्बों में एसएचजी को वितरित किए जाएंगे। केटी रामाराव ने कहा कि ऋण चुकाने के मामले में तेलंगाना की महिला एसएचजी सबसे आगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+