विरासत संरचनाओं को संरक्षित करने की इच्छुक तेलंगाना सरकार : मंत्री के टी रामाराव
तेलंगाना के नगरपालिका प्रशासन और आईटी मंत्री के टी रामाराव ने कहा कि राज्य सरकार एक ठोस दृष्टिकोण के साथ विरासत संरचनाओं को संरक्षित करने की इच्छुक है।
id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>
हैदराबाद,6
दिसंबर:तेलंगाना के नगरपालिका प्रशासन और आईटी मंत्री के टी रामाराव ने कहा कि राज्य सरकार एक ठोस दृष्टिकोण के साथ विरासत संरचनाओं को संरक्षित करने की इच्छुक है।श्री राव ने यहां बंसीलालपेट में बावड़ी पुनरुद्धार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हैदराबाद शहर सांस्कृतिक विरासत और सुंदर स्मारकों की एक रचना है। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>राज्य
सरकार सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण के लिए उत्सुक है। उन्होने कुआं संरक्षण इकाई के प्रयासों की सराहना की और कहा कि 43 और विरासत संरचनाओं की पहचान करने कर इसपर आगे काम किया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि बावड़ी का पुनरुद्धार शहर में ऐतिहासिक संरचनाओं की भव्यता के पुनरुद्धार की दिशा में एक कदम है और ये कदम चरणबद्ध तरीके से उठाए जाएंगे।उन्होंने परियोजना की निरंतर निगरानी के लिए विशेष मुख्य सचिव नगरपालिका प्रशासन और आयुक्त एचएमडीए अरविंद कुमार की प्रशंसा की।











Click it and Unblock the Notifications