'तेलंगाना सरकार दे रही है 2000 रुपये मासिक पेंशन, केंद्र का ऑफर सिर्फ 200 रुपये'
एआईएमआईएम एमएलसी सैयद अमीनुल हसन जाफरी के एक सवाल का जवाब देते हुए ई दयाकर राव ने कहा, 'वास्तविकता ये है कि केंद्र गरीबों को मासिक पेंशन के रूप में सिर्फ 200 रुपये दे रहा है।

तेलंगाना के पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री ई दयाकर राव ने कहा कि राज्य सरकार 2,000 रुपये मासिक पेंशन दे रही है, जबकि केंद्र सरकार केवल 200 रुपये की पेशकश कर रही है। उन्होंने बुधवार को यहां विधान परिषद में कहा कि तेलंगाना में 44 लाख से अधिक पेंशन की पेशकश की गई और इनमें से केंद्र का योगदान सिर्फ छह लाख है।
एआईएमआईएम एमएलसी सैयद अमीनुल हसन जाफरी के एक सवाल का जवाब देते हुए ई दयाकर राव ने कहा, 'वास्तविकता ये है कि केंद्र गरीबों को मासिक पेंशन के रूप में सिर्फ 200 रुपये दे रहा है। और, भाजपा नेता तेलंगाना में केंद्र के योगदान के बारे में शेखी बघारते हैं। अखंड आंध्र प्रदेश में एक के बाद एक सरकारों ने पेंशन पर सालाना 861 करोड़ रुपये खर्च किए। तेलंगाना सरकार हर महीने करीब 971 करोड़ रुपये और साल में 12,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।'
दयाकर राव ने कहा, 'तेलंगाना देश का एकमात्र राज्य है जो ताड़ी निकालने वालों, बुनकरों, बीड़ी श्रमिकों, एकल महिलाओं और यहां तक कि डायलिसिस रोगियों को पेंशन देता है। राज्य सरकार ने आसरा योजना के तहत गरीबों और बुजुर्गों की मदद के लिए पात्रता 65 वर्ष से घटाकर 57 वर्ष कर दी है। परिणामस्वरूप, चालू वित्त वर्ष के दौरान मी सेवा के माध्यम से 8,11,817 आवेदन प्राप्त हुए और 6,05,018 आवेदन स्वीकृत किए गए।'












Click it and Unblock the Notifications