तीर्थयात्रियों के लिए सबरीमाला और वाराणसी में अपने गेस्ट हाउस बनवाएगी तेलंगाना सरकार
कैबिनेट मीटिंग में तेलंगाना सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। जिसके तहत वो सबरीमाला और वाराणसी में गेस्ट हाउस बनवाएगी।

बीजेपी की मंदिर की राजनीति के जवाब में तेलंगाना सरकार ने दो प्रसिद्ध तीर्थस्थलों वाराणसी और सबरीमाला में राज्य गेस्ट हाउस बनाने का फैसला किया है। कैबिनेट ने गुरुवार को गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए प्रत्येक को 25-25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी।
मामले में मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि कैबिनेट का फैसला तेलंगाना से वाराणसी और सबरीमाला जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि के बाद आया है। सीएम के चंद्रशेखर राव ने केरल में अपने समकक्ष पिनाराई विजयन से जमीन की मांग की है। अगर वाराणसी में जमीन नहीं मिली, तो तेलंगाना सरकार निजी जमीन खरीदेगी।
वहीं कैबिनेट ने कल्याणकारी योजनाओं पर भी निर्णय लिया, जिसमें 1.55 लाख आदिवासियों को पट्टा वितरण किया जाएगा। इसके अलावा 1.30 लाख लोगों को दलित बंधु योजना का लाभ मिलेगा। चार घंटे की बैठक में केसीआर ने कथित तौर पर कविता को ईडी के समन पर चर्चा की।
केसीआर ने सीएम बनने के बाद मंदिरों के विकास को प्राथमिकता दी और यदाद्री मंदिर का जीर्णोद्धार किया। इससे पहले उन्होंने वेमुलावाड़ा मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी और हाल ही में उन्होंने जगतियाल जिले में कोंडागट्टू अंजनेय स्वामी मंदिर को विकसित करने के लिए अपनी सरकार की मंशा की घोषणा की।
मंत्री ने कहा कि सरकार हर साल अगस्त में दलित बंधु समारोह शुरू करेगी और 14 अप्रैल को अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करेगी। सचिवालय और तेलंगाना शहीद स्मारक का उद्घाटन दो जून से पहले होगा।












Click it and Unblock the Notifications