तेलंगाना कर्मचारी संघ ने ओला, उबर और बाइक टैक्सियों के अवैध परिचालन पर रोक लगाने की मांग
तेलंगाना कर्मचारी संघ ने ओला, उबर बाइक टैक्सियों के अवैध परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। ये मांग तेलंगाना गिग एंड प्लेटफ़ॉर्म वर्कर्स यूनियन ने तेलंगाना सरकार से की है। यूनियन ने सरकार से अवैध बाइक टैक्सियों पर अपनी पकड़ कड़ी करने का आग्रह किया है क्योंकि ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।

एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार से मांग की कि रैपिडो, ओला और उबर को तेलंगाना में बाइक टैक्सी मालिकों पर लगाए गए जुर्माने की लागत वहन करने का निर्देश देना चाहिए।
ओला, उबर और रैपिडो राइड-हेलिंग एग्रीगेटर्स यात्रियों को बाइक टैक्सी किराए पर लेने का ऑप्शन भी देते हैं। एसोसिएशन ने सरकार को जानकारी दी कि एग्रीगेटर्स कई निजी लाइसेंस प्राप्त वाहनों को सेवाओं में शामिल होने की अनुमति देकर अवैध रूप से सेवाएं चला रहे हैं।
कार्मशियल उद्देश्य के लिए निजी वाहनों का अनुचित उपयोग एमवी अधिनियम (एमवी अधिनियम, 1989 के नियम 50, 51) के खिलाफ है, जिसमें स्पष्ठ निर्देश लिखा है कि टैक्सियों को काले पाठ के साथ पीले पृष्ठभूमि नंबर प्लेट के साथ रजिस्ट्रेशन किया जाना चाहिए।
एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि तेलंगाना में बाइक टैक्सी के रूप में चलने वाली निजी मोटरबाइकों के सभी परिचालन को तुरंत बंद कर दिया जाना चाहिए, उन्होंने तेलंगाना में बाइक टैक्सी और डिलीवरी के लिए नए वाहनों को संलग्न करने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications