तेलंगाना चुनाव 2023: उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने में देरी ने भाजपा के इच्छुक कैंडीडेट की बढ़ाई चिंता
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तरीखों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होगा और 3 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर पाई है। उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा में देरी ने भाजपा के उम्मीदवारों की चिंता बढ़ा दी है।

बता दें लगभग डेढ़ महीने पहले तेलंगाना में भाजपा ने उम्मीदवारों नामों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसमें विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए कुल 6,003 आवेदन मिले थे जिसमें से भाजपा शीर्ष ने 2,500 से अधिक को शॉर्टलिस्ट किया है। तेलंगाना की कुल 119 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भाजपा की अंतिम उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की कवायद कर रही है।
चुनाव में टिकट के दावेदारों का तर्क है कि तेलंगाना भाजपा में अंदरूनी कलह के कारण भाजपा ने अपना कीमती समय गवां दिया है, अगर अब चुनाव की तरीखों की घोषणा के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उम्मीदवारों की सूची जारी करने में देर करता है तो वोटरों तक पहुंच पाना उम्मीदवारों के लिए मुश्किल हो जाएगा क्योंकि उम्मीदवारों के पास चुनाव प्रचार के लिए बहुत कम समय होगा। प्रचार के लिए भाजपा उम्मीदवारों के पास 15 दिन से भी कम दिन का समय बचेगा।
बता दें तेलंगाना में भाजपा के अंदर जो लंबे समय से अंदरूनी कलह चल रही है उसके कारण तेलंगाना चुनाव में अच्छा प्रदर्शन कर पाएगी इस बात की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। पुराने चुनाव परिणाम पर गौर करें तो तेलंगाना में 2014 में भाजपा ने 119 सीटों में केवल 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।
वहीं 20218 में भाजपा को केवल एक सीट पर जीत मिली थी। वहीं अब 2023 के चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद भी भाजपा ने एक भी लिस्ट नहीं जारी की इसलिए इस बार के चुनाव में भाजपा कोई कमाल कर पाएंगी उसके आसार तो बहुत कम ही नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications