तेलंगाना चुनाव 2023: बीआरएस, कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं से निपटने के लिए भाजपा तैयार कर रही रणनीति
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन कांग्रेस ने अपनी छह गारंटियों का ऐलान करके राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। बीआरएस भी जल्द कांग्रेस की गारंटियों को टक्कर देने के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रमों की घोषणा करने वाली है। वहीं तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीआरएस और कांग्रेस के कल्याणकारी कार्यक्रमों को निशाना बनाने की भारतीय जनता पार्टी रणनीति तैयार कर रही है।

वहीं आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में वित्तीय प्रतिबद्धताओं के साथ भाजपा जो चुनावी वादों के मुद्दे पर दुविधा में है उसने तेलंगाना में घोषित कल्याणकारी योजनाओं पर प्रतिद्वंद्वी दलों, बीआरएस और कांग्रेस को घेरने की रणनीति तैयार कर रही है।
बता दें तेलंगाना चुनाव से पहले भाजपा अक्टूबर के पहले हफ्ते में राज्य भर में विशाल स्तर पर आउटरीच कार्यक्रम करने की प्लानिंग कर रही है। जिसमें तेलंगाना की कांग्रेस और बीआरएस को टॉरगेट करेगी। इसके साथ ही मोदी सरकार की पिछले नौ सालों की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा नेताओं को मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रदान किए गए लाभों को उजागर करने के लिए भी कहा गया।
इसके अलावा तेलंगाना के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व को कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले घोषित छह गारंटियों के पीछे छिपे एजेंडे को जनता के सामने उजागर करने को कहा गया है। इसके साथ ही जनता को ये समझाने के लिए नेताओं से कहा गया है कि कांग्रेस की छह गारंटियां केवल चुनावी हथकंडा है इसे लागू कर पाना कांग्रेस पार्टी के लिए असंसभव है। कांग्रेस को छह गारंटियों को लागूम करने में कितना अतिरिक्त वित्तीय बोझ उठाना पड़ेगा ये सभी उजागर किया जाएगा। वहीं भाजपा तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस की नाकामियों को उजागर करने का कार्यक्रम बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications