तेलंगाना: CWC की बैठक के बाद चुनाव के उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगी कांग्रेस
Telangana Hindi News: तेलंगाना में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी ने जहां अपने अधिकांश उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है वहीं कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को चुनने की रणनीति में बदलाव किया है। कांग्रेस हैदराबाद में होने वाली कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक के बाद उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट करने का निर्णय लिया है।

हैदराबाद में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठकसे पहले किसी भी संभावित टकराव से बचने के लिए तेलंगाना कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने की प्रक्रिया को स्थगित किया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के मुरलीधरन मीडिया को ये जानकारी देते हए कहा कि अब सीडब्ल्यूसी सत्र के बाद मिलेंगे।
बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य बाबा सिद्दीकी, टीपीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी, सीएलपी नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, एआईसीसी तेलंगाना प्रभारी माणिकराव ठाकरे, सांसद एन उत्तम कुमार रेड्डी और एआईसीसी सचिव रोहित चौधरी, मंसूर अली खान और पीसी विष्णुनाध के साथ मुरलीधरन से शहर के एक होटल में मुलकात की थी। इस मीटिंग में ही उक्त निर्णय लिया गया।
शुरूआती कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी को तीन दिनों तक प्रदेश चुनाव समिति (पीईसी), एआईसीसी सचिवों, पूर्व मंत्रियों और डीसीसी अध्यक्षों सहित अन्य से परामर्श करना था और 1,006 टिकट आवेदकों पर उनकी राय लेनी थी। हालांकि तीन दिनों तक स्क्रीनिंग कमेटी ने बैठकें की लेकिन अब सीडब्ल्यूसी की बैठकों के बाद एक और मीटिंग करने का निर्णय लिया है।












Click it and Unblock the Notifications