Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेलंगाना कांग्रेस ने शुरू की 'घर वापसी', पार्टी छोड़ चुके नेताओं से किया जा रहा संपर्क

कर्नाटक में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब कांग्रेस की नजर तेलंगाना पर है। पार्टी को मजबूत करने के लिए वहां पर तेलंगाना कांग्रेस ने पूर्व नेताओं की 'घर वापसी' शुरू की है। पार्टी छोड़ने वाले वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया जा रहा और उन्हें फिर से शामिल होने के लिए मनाया जा रहा है।

तेलंगाना पीसीसी प्रमुख ए रेवंत रेड्डी ने जिला पार्टी प्रमुखों और वरिष्ठ नेताओं से पार्टी छोड़ने वालों की पहचान करने और उनकी सूची मंडल से राज्य स्तर तक भेजने को कहा है। गांव व मंडल स्तर पर लंबे समय तक सेवा देने वाले और विभिन्न कारणों से कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं से विधानसभा क्षेत्र प्रभारी वार्ता करेंगे। पार्टी में लौटने पर उन्हें स्थानीय निकाय चुनाव में पदों और सीटों का आश्वासन दिया जाएगा।

Congress

राज्य स्तर पर कांग्रेस के प्रभारी माणिक राव ठाकरे और रेवंत रेड्डी ने चुनाव से पहले पार्टी में आमंत्रित करने के लिए पूर्व वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार कर ली है। जी विवेक, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, ए मोहन, कोमाटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी, ए महेश्वर रेड्डी जैसे कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी थी।

मामले में पुराने महबूबनगर जिले के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा कई जिलों में पर्याप्त मजबूत नहीं थी। भगवा पार्टी और बीआरएस में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अगले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सीट पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अगर चिन्हित वरिष्ठ नेता फिर से पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार होते हैं तो कांग्रेस पार्टी उन्हें पार्टी के टिकट का आश्वासन देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+