तेलंगाना: कांग्रेस नेता जनता तक नहीं पहुंचा रहे चुनावी वादे, हाईकमान नाराज
कांग्रेस आलाकमान तेलंगाना में पार्टी नेताओं से इस बात से नाराज है कि वे हाल ही में की गई विभिन्न घोषणाओं का व्यापक प्रचार करने में विफल रहे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले समाज के विभिन्न वर्गों के लिए रियायतों का वादा किया था।
जानकारी के मुताबक घोषणाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने में वरिष्ठ नेताओं ने उदासीनता दिखाई। इसकी प्रतिक्रिया तीसरे पक्ष से पार्टी हाईकमान को मिली। पार्टी ने आगामी चुनाव जीतने की दृष्टि से तीन घोषणाएं जारी की हैं - एक किसानों, एक युवाओं और एक एससी/एसटी वर्ग के लिए। ये तीनों राज्य के चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं।

एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने 6 मई 2022 को वारंगल में एक बैठक में काफी धूमधाम के बीच किसान घोषणापत्र जारी किया, जिसमें एक झटके में 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफी का वादा हुआ। इस वादे को कांग्रेस नेता ही भूल गए और उन्होंने जनता तक इसे नहीं पहुंचाया। ऐसे में हाईकमान नाराज है।
सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेतृत्व को लगता है कि अपने वादों के उचित प्रचार के अभाव में, किसानों पर जीत हासिल करने और चुनावी लाभ हासिल करने की संभावना बहुत कम है। वहीं 8 मई को सरूरनगर स्टेडियम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने युवा घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें बेरोजगारों को 4000 रुपये प्रति महीने और 2 लाख सरकारी नौकरी का वादा किया गया। पार्टी नेता इस वादे को भी भूल गए।












Click it and Unblock the Notifications