तेलंगाना: विपक्षी नेताओं पर हमला करने को किसी भी हद तक गिर सकती है BJP, Apple अलर्ट आने पर बोले KT रामा राव

KT Rama Rao on Apple Alert: तेलंगाना के उद्योग व आईटी मंत्री और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव को भी आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल की तरफ से अलर्ट मैसेज आया है। केटी रामा राव को एप्पल से उनके आईफोन पर स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स के खतरे के बारे में चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही रामा राव भी उन विपक्षी नेताओं और पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्हें ऐप्पल की तरफ से यह अलर्ट मैसेज आया है। आईटी मंत्री रामा राव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला किया।

विपक्षी नेताओं पर हमला करने को किसी भी हद तक गिर सकती BJP

उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि एप्पल से एक संदेश मिला कि स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स मेरे फोन को निशाना बना रहे हैं। यह बिल्कुल भी आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि हम जानते हैं कि बीजेपी विपक्षी नेताओं पर हमला करने के लिए किसी भी हद तक गिर सकती है।

इन विपक्षी नेताओं को आया है मैसेज

केटी रामा राव के अलावा कई विपक्षी नेताओं को यह मैसेज आया है। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, सीपीआईएम महासचिव सीताराम येचुरी, शिव सेना से प्रियंका चतुर्वेदी और आम आदमी पार्टी (आप) से राघव चड्ढा सहित कई विपक्षी नेताओं को ये चेतावनी संदेश मिला है। जिन्होंने इसकी पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना चुनाव: केटीआर बोले- कांग्रेस के लिए एक वोट तेलंगाना के लिए विनाश होगा, कर्नाटक की असलियत सामने है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+