तेलंगाना: अमित शाह ने प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी से कहा- कार्यकारी समिति में ना करें बदलाव
तेलंगाना भाजपा राज्य इकाई के नेता, जो प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी की टीम में अहम भूमिका की उम्मीद कर रहे थे, इन दिनों पार्टी नेतृत्व से निराश हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने फिलहाल जी किशन रेड्डी को बंदी संजय कुमार द्वारा नियुक्त राज्य कार्यकारी समिति और जिला समितियों को भंग नहीं करने के लिए कहा है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिय गृह मंत्री अमित शाह ने किशन रेड्डी को मौजूदा कार्यक, केंद्रीकारिणी और जिला समितियों को जारी रखने के लिए कहा क्योंकि किसी भी बदलाव से नेताओं के बीच फिर से दरार पैदा हो जाएगी।

सूत्रों ने कहा कि पहले से ही बड़ी संख्या में नेता और पदाधिकारी संजय को हटाए जाने से नाखुश हैं और अगर उनके समर्थकों को नई समितियों में जगह नहीं मिली तो पार्टी में अस्थिरता बढ़ जाएगी।
अमित शाह ने संजय से मुलाकात के दौरान उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया था और कहा था कि उनके समर्थकों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद उन्होंने किशन रेड्डी को राज्य कार्यकारिणी और जिला समितियों में बदलाव नहीं करने का निर्देश दिया। प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने से कुछ दिन पहले, संजय ने 100 से अधिक सदस्यों वाली एक विशाल राज्य कार्यकारी समिति की घोषणा की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने किशन रेड्डी के लिए परेशानी पैदा करने की कोशिश करने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सख्त चेतावनी दी है। शाह तेलंगाना भाजपा इकाई की स्थिति का जायजा लेने के लिए 29 जुलाई को हैदराबाद जाने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications