तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023: 15 अक्टूबर को केसीआर जारी करेंगे बीआरएस का चुनावी घोषणापत्र
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने एक दिन पहले सोमवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस ने अपना चुनावी अभियान और तेज कर दिया है। दो महीने पहले ही बीआरएस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी वहीं अब 15 अक्टूबर को अपना चुनावी घोषणा पत्र का भी अनावरण करने वाली है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव 15 अक्टूबर को चुनावी घोषणा पत्र का जारी करेंगे और शाम चार बजे जनता को संबोधित करेंगे। बीआरएस प्रमुख केसीआर 15 अक्टूबर को यहां पार्टी उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में बी फार्म सौंपेगे। केसीआर उम्मीदवारों को चुनाव के नियमों के बारे में बताएंगे। इसके साथ प्रत्याशियों को केसीआर कुछ निर्देश भी देंगे।
केसीआर 16 अक्टूबर को तेलंगाना के जनगांव और भोंगिर विधानसभा क्षेत्रों में और 17 अक्टूबर को सिद्दीपेट और सिरसिला में सार्वजनिक बैठक करने वाले है, जहां वो जनता को संबोधित करेंगे। 18 अक्टूबर को जडचेराल औ मेडरच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में के चंद्रशेखर राव चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार 9 नवंबर को मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव गजवेल और कामारेड्डी विधानसभा क्षेत्रों से विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
9 नंवबर को नामांगन पर्चा दाखिल करने से पहले केसीआर सिद्दीपेट निर्वाचन क्षेत्र में कोन्यापल्ली वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे और विशेष पूजा करेंगे जैसा कि उन्होंने पिछले चुनावों में नामांकन से पहले किया था। 9 नवंबर को पहले गजवेल और बाद में कामारेड्डी निर्वाचन सीट से अपना नामांकन दालिख करेंगे और इसके बार सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications