तेलंगाना विधानभा चुनाव 2023: बीआरएस पार्टी के हरीश राव ने कांग्रेस की गारंटियों को बताया बकवास
तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी छह गारंटियों का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी की छह गारंटियों को लेकर अब तेलंगाना के मंत्री हरीश राव ने बयान दिया है। हरीश राव ने कांग्रेस की तेलंगाना के लिए की गई छह गारंटियों की घोषणाओं को बकवास बताया।

बीआरएस नेता और तेलंगाना सरकार के स्वास्थ्य मंत्री हरीश राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो केंद्र और राज्य में सत्ता में इतने सालों तक रहने के बावजूद 50 वर्षों तक कुछ नहीं कर सकी, अब सत्ता पाने के लिए आकाशवाणी वादे कर रही है।
ये बात हरीश राव ने सिद्दीपेट में चकली ऐलम्मा की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राज्य के विकास की गारंटी देंगे, इसलिए राज्य की चुनाव में उनका साथ देगी।
कांग्रेस की छह गारंटियों को खारित करे हुए हरीश राव ने दावा किया कि कांग्रेस ने कभी भी अपने वादे पूरे नहीं किए हैं।
इसके साथ ही तेलंगाना मंत्री ने हरीश राव ने तेलंगाना सरकार द्रारा शुरू की गई योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा किसी भी हाल में तेलंगाना के बराबार कोई भी योजना लागू नहीं कर सकी है।
मंत्री ने कहा केंद्र सरकार ने बीसी बंधु मिशन भगीरथ और तेलंगाना सरकार की अन्य योजनाओं की नकल की। उन्होंने कहा इससे संकेत मिलता है तेलंगाना राज्य गठन के बाद केसीआर सरकार के प्रतिनिधित्व में राज्य सही दिशा में प्रगति कर रहा है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर मंत्री ने सिद्दीपेट में राजका कम्युनिटी के 500 लोगों को बीसी बंधु के तहत प्रत्येक को एक लाख रुपये देने का ऐालान किया।
इसके साथ ही केसीआर सरकार के मंत्री ने कोमाटी चेरुवु में ओपन एयर ऑडिटोरियम का नाम चकली ऐलम्मा के नाम पर रखा जाने की घोषणा की। इसके अलावा सिद्दीपेट में राजका समुदाय के लिए एक समारोह हॉल का निर्माण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications