तेलंगाना: 2 गावों को मिला सर्वेश्रेष्ठ राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन अवार्ड, CM केसीआर खुशी जाहिर करते हुए दी बधाई

तेलंगाना के दो गांवों को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन केंद्र अवार्ड मिला है। इसको लेकर मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पेम्बर्थी और चंदलापुर गांवों को राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण पर्यटन केंद्र पुरस्कार मिला है।

सीएम केसीआर ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिया गया ये अवार्ड तेलंगाना की जीवंत ग्रामीण पर्यटन की एक महत्वपूर्ण मान्यता को दर्शाती है।

तेलंगाना: 2 गावों को मिला राष्ट्रीय ग्रामीण पर्यटन अवार्ड

जंगांव जिले में स्थित पेम्बर्थी अपने उत्कृष्ट हस्तशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। जबकि सिद्दीपेट जिले में स्थित चंदलापुर प्रतिष्ठित गोलभामा साड़ियों के उत्पादन और अपने प्राकृतिक आकर्षण के लिए जाना जाता है।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने पर इस राष्ट्रीय सम्मान को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को बधाई दी। जिनमें प्रमुख पर्यटन सचिव शैलजा रामयार, पेम्बार्टी के सरपंच अंबाला अंजनेयुलु और चंद्रपुर की सरपंच सुरगोनी चंद्रकला शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- तेलंगाना: वेलामा समुदाय से संभावित 11 उम्मीदवार, बीसी नेताओं में चिंता, 35 टिकटों की कर रहे मांग

सीएम ने इन कर्मचारियों की सराहना की

उन्होंने तेलंगाना में पर्यटन क्षेत्र को ऊपर उठाने के प्रयासों के लिए पर्यटन मंत्री वी श्रीनिवास गौड़, पर्यटन विभाग के निदेशक और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की भी सराहना की।

तेलंगाना की प्रतिष्ठा उन्नति की ओर अग्रसर- सीएम केसीआर

तेलंगाना के पर्यटन क्षेत्र की कई उपलब्धियों को याद करते हुए सीएम चंद्रशेखर राव ने यूनेस्को द्वारा रामप्पा मंदिर को 'विश्व विरासत स्थल' के रूप में वैश्विक मान्यता और पोचमपल्ली गांव को 'यूएनडब्ल्यूटीओ सर्वश्रेष्ठ ग्रामीण गांव' के रूप में दिए गए सम्मान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की प्रतिष्ठा उन्नति की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें- सीएम केसीआर ने कोंडा लक्ष्‍मण बापूजी की जयंती पर उनके बलिदानों को किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+