सीएम केसीआर ने कोंडा लक्ष्मण बापूजी की जयंती पर उनके बलिदानों को किया याद
कोंडा लक्ष्मण बापूजी की जयंती 27 सितंबर को मनाई जाती है। इस जयंती के अवसर पर तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव ने उन्हें याद किया। केसीआर ने कहा प्रगति और समृद्धि की राह में राज्य द्वारा दी गई तेजी से प्रगति ही कोंडा लक्ष्मण बापूजी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।

सीएम ने कहा कोंडा ने तेलंगाना राज्य के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। बुधवार को केसीआर ने कोंडा लक्ष्मण बापूजी की 108वीं जयंती पर उनकी सेवाओं और बलिदान को याद किया। केसीआर ने कहा बापूजी कमजोर वर्गों के लि स्वाभिमान के प्रतीक थे। उन्होंने तेलंगाना राज्य के लिए निरंतर लड़ाई लड़ी।
सीएम ने बतया कोंडा जिस जिस उद्देश्य के लिए वे प्रतिबद्ध थे और जिन मूल्यों पर वे विश्वास करते थे और उसके लिए उन्होंने अडिग रुख अपनाया।
केसीआर बोले कोंडा लक्ष्मण बापूजी स्वतंत्रता के दिनों और तेलंगाना राज्य की लड़ाई के दो चरणों के दौराना प्रेरणा के एक महान स्रोत रहे।
बापूजी ने विधान सभा के सदस्य, उपाध्यक्ष और मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके अलावाल अपने राजनीतिक जीवन के दौरान कई पदों पर कार्य किया। उनके लिए तेलंगाना का हित सर्वोपरि था। इसीलिए उन्होंने तेलंगाना के हित के लिए मंत्री पद का त्याग कर दिया था, जिसके प्रति वो प्रतिबद्ध रहे।
सीएम ने इस बात पर जो दिया कि तेलंगाना राज्य सरकार वंचित वर्गो के उत्थान के लिए बनाई गई अपनी नीतियों और कार्यक्रमों के जरिए बापूजी की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम है। केसीआर ने बताया कोंडा लक्ष्मण बापूजी की जयंती समारोह का आयोजन तेलंगाना सरकार लगातार हर साल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications