TDP सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश में सिंचाई परियोजना स्थलों का करेंगे दौरा
टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने घोषणा की है कि वह वाईएसआरसी सरकार की 'विफलता' को उजागर करने के लिए राज्य भर में सिंचाई परियोजना स्थलों का दौरा करेंगे।
एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य भर में सिंचाई परियोजनाओं की खराब हालात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसलिए उन्होंने सिंचाई परियोजना स्थलों का दौरा करने का फैसला किया है।

एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ''मेरी चिंता सिर्फ लोगों के बारे में है। मैं आर्थिक विकास की जरूरतों पर जनता के बीच जागरूकता लाने के एकमात्र उद्देश्य से अगले सप्ताह राज्यव्यापी दौरा करूंगा। मैं सभी परियोजना स्थलों का दौरा करूंगा और लोगों को जगन मोहन रेड्डी सरकार द्वारा सिंचाई क्षेत्र को हुए नुकसान के बारे में बताऊंगा।''
एन चंद्रबाबू नायडू का मानना है कि सीएम रेड्डी पोलावरम परियोजना के लिए अभिशाप हैं, जो राज्य की जीवन रेखा है। एन चंद्रबाबू नायडू ने टिप्पणी की, रिवर्स टेंडरिंग के नाम पर सीएम रेड्डी ने पोलावरम परियोजना और राज्य को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications